अमेरिका
के इलेनॉयस
में सिर्फ
महिलाओं के
मोजे चोरी
करने वाला एक
अजब गजब चोर
है। वह घर में
घुसता है उसकी
नजर सोने
चांदी के
गहनों को नहीं
ढूंढती बल्कि
वह सिर्फ
महिलाओं के
मोजे को ही
ढूंढती है।
इस चोर
जेम्स डोडी को
चौथी बार इस
तरह की चोरी
करते हुए
पकड़ा गया
है।
वह कहता
है कि उसकी इस
हालत के लिए
उसे
साइकायट्रिक
ट्रीटमेंट की
जरूरत है।
डोडी कहता है
कि वह किसी
महिला के घर
में घुसकर
उसके मोजे
चुराने से
अपने आपको
नहीं रोक
पाता। वह घर से
और कुछ नहीं
लेता है।
जेम्स की
मां लिंडा
डोडी कहती है
कि वह मेरे
सामने रोता है
और कहता है:
मां मैं अपने
आपसे नफरत
करता हूं। मैं
मरना पसंद
करूंगा इस तरह
की जिंदगी से।
जेम्स पहली
बार 1994 में मोजे
चुराता हुआ
पकड़ा गया
था।
लिंडा
भी अपने बेटे
की इस आदत से
परेशान है। वह
कहती है: मुझे
डर है कि इस
आदत की वजह से
वह कभी किसी
बड़ी मुसीबत
में न पड़
जाए।