Navbharat Times
 
युवराज सिंह ने बनाई हैट-ट्रिक!
24 Jul 2008, 0023 hrs IST,हेलो दिल्ली  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
अरे आप क्या सोचने लगे! युवराज ने किसी टीम के खिलाफ हैट ट्रिक नहीं बनाई नहीं है। दरअसल, यहां बात युवराज द्वारा बॉलिवुड हीरोइनों को बोल्ड करने की चल रही है। खबर है कि अभी तक किम शर्मा और दीपिका पादुकोण के इश्क में गिरफ्तार रह चुके युवराज की लाइफ में तीसरी लड़की ने दस्तक दे दी है। हाल ही में युवराज ने अपने आपको सिंगल बताते हुए इसके लिए वेकेंसी ओपन की थी।

सूत्रों की मानें, तो युवराज सिंह जॉन अब्राहम के नए कॉम्पिटीटर बनने जा रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पहचाना उनकी लाइफ में आने वाली नई सनसनी का नाम बिपाशा बसु है। स्पोर्ट्स गुड्स बनाने वाली एक कंपनी ने युवराज और बिपाशा को अपने ब्रैंड्स के प्रमोशन के लिए साइन किया है। पिछले दिनों दोनों ने एक साथ कंपनी का एक प्रमोशनल विडियो शूट किया। इस दौरान युवी और बिप्स के बीच अच्छी केमिस्ट्री नजर आई।

क्या युवराज ने बिपाशा से अपनी गर्लफ्रेंड वाली प्रॉब्लम भी डिस्कस की? सूत्र बताते हैं कि शूट के वक्त युवराज थोड़ा उदास थे। उनकी परेशानी समझते हुए इस बांग्ला ब्यूटी ने उन्हें अपना उदाहरण देते हुए समझाया कि पार्टनर का आना-जाना तो चलता रहता है। इसे लेकर इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है कि आप अपने करियर को नुकसान पहुंचा बैठें। बिपाशा की सलाह के बाद युवराज का मूड कुछ ठीक हुआ और दोनों ने शूटिंग पूरी की।

जॉन क्या आप सुन रहे हैं? बिपाशा इससे पहले कई लवर चेंज कर चुकी हैं!
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
लेस्बियन बनेंगी कोंकणा
फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल कर रही हैं...
और >>
मुस्कुराइए
लड़की से टकराया
सोहन ने पूछा, तुम्हारा हाथ कैसे टूट गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirts Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>