Navbharat Times
 
आमिर खान का भी जवाब नहीं!
24 Jul 2008, 0023 hrs IST,हेलो दिल्ली  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
वाकई आमिर खान का जवाब नहीं! 'जाने तू या जाने ना' को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स के बावजूद आमिर फिल्म की पब्लिसिटी के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। खबर है कि अब उन्होंने फिल्म में दो ऐसे सॉन्ग्स जोड़ने का फैसला किया है, जो शूट हो गए थे लेकिन फिल्म में नहीं हैं। हालांकि अभी इन सॉन्ग्स को एक हफ्ते तक ही दिखाया जाएगा।

आमिर ने बताया कि ये सॉन्ग्स रूना और सुखविंदर ने गाए हैं। यूनिट का मानना था कि इन सॉन्ग्स की वजह से स्टोरी में फ्लो नहीं आ पा रहा है। इसलिए इन्हें फिल्म से हटा दिया गया था। जबकि म्यूजिक सीडी में ये सॉन्ग्स मौजूद हैं। अब दोबारा डिस्कशन के बाद फाइनली तय किया गया है कि इन्हें फिल्म में शामिल कर लिया जाए।

एक हफ्ते बाद दर्शकों के रिस्पॉन्स को देखते हुए दोबारा फैसला किया जाएगा कि इन्हें जारी रखा जाए या नहीं। हालांकि फिल्म में सॉन्ग्स सिर्फ भारत में ही जोड़े जाएंगे, क्योंकि विदेशों में भी सॉन्ग्स जोड़ने में कई प्रैक्टिकल प्रॉब्लम्स आ रही हैं।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
लेस्बियन बनेंगी कोंकणा
फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल कर रही हैं...
और >>
मुस्कुराइए
लड़की से टकराया
सोहन ने पूछा, तुम्हारा हाथ कैसे टूट गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirts Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>