नई
दिल्ली
:
गैर एशियाई
देशों के
ज्यादातर
क्रिकेटरों
के सुरक्षा
कारणों से
पाकिस्तान
में खेलने से
इनकार करने के
बावजूद
भारतीय
क्रिकेट
कंट्रोल
बोर्ड
(बीसीसीआई) ने
चैंपियन्स
ट्रॉफी को
पाकिस्तान
में ही कराए
जाने का
जोरदार
समर्थन किया
है।
बीसीसीआई
के सचिव
निरंजन शाह ने
कहा, 'चैंपियंस
ट्रॉफी की
मेजबानी के
लिए हमने
पाकिस्तान का
समर्थन किया
है। भारतीय
टीम ने बिना
हाल ही में
किसी व्यवधान
के वहां एशिया
कप में भाग
लिया था। इसके
अलावा
इंटरनैशनल
क्रिकेट
काउंसिल
(आईसीसी) के
सुरक्षा
सलाहकार
द्वारा गत
रविवार को
सौंपी गई
रिपॉर्ट भी
सकारात्मक
है।
बीसीसीआई
को पाकिस्तान
की मेजबानी
में कोई बुराई
नजर नहीं आती
है।
ऑस्ट्रेलिया,
इंग्लैंड,
न्यूजीलैंड
और साउथ
अफ्रीका के
खिलाड़ियों
ने सुरक्षा
कारणों से
पाकिस्तान
में नहीं
खेलने की धमकी
दी है जबकि
श्रीलंका और
बांग्लादेश
मजबूती से
पाकिस्तान का
समर्थन कर रहे
हैं।