कोलंबो
:
भारत के
अनुभवी तेज
गेंदबाज
ज़हीर खान ने
कहा कि बुधवार
को श्रीलंका
के खिलाफ
बारिश से
प्रभावित
पहले क्रिकेट
टेस्ट मैच के
पहले दिन उसके
दो शीर्ष
बल्लेबाजों
को आउट कर
पविलियन
लौटाना हमारी
टीम के लिए
अच्छा रहा।
ज़हीर खान
चाहते हैं कि
उनके साथी
गेंदबाज
गुरुवार को और
अधिक आक्रामक
और धारदार
गेंदबाजी कर
जल्दी ही
श्रीलंका के
विकेट चटका कर
इस टेस्ट मैच
पर अपना
शिकंजा कस
लें।
ज़हीर
खान ने बुधवार
को यहां पहले
दिन का खेल
खत्म होने के
बाद कहा,
'गुरुवार सुबह
पहला सेशन
खासा अहम
रहेगा। हमें
श्रीलंका के
बल्लेबाजों
पर दबाव बनाए
रखना होगा।
हमें और अधिक
आक्रामक होने
और जल्दी ही
श्रीलंका के
विकेट चटकाने
की दरकार है।'
ज़हीर खान ने
सुबह
श्रीलंका की
मजबूत
बल्लेबाजी की
रीढ़ कहे जाने
वाले कुमार
संगकारा को
आउट कर भारत को
अहम कामयाबी
दिलाई
थी।
उन्होंने
कहा, 'जहां
गेंदबाज अपना
सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन कर
रहे हैं वहीं
उन्हें अपने
फील्डरों की
चुस्त
फील्डिंग की
दरकार है।
हमारी टीम भी
इस विकेट पर
पहले
बल्लेबाजी
करना चाहती थी,
पर मैं महसूस
करता हूं कि इस
पिच में
गेंदबाजों के
लिए भी काफी
कुछ है। यदि हम
टॉस जीतते तो
हम भी भी पहले
ही बल्लेबाजी
करना पसंद
करते। यह
अच्छी विकेट
है और इसमें
कुछ जान है।
हमें पहले दिन
के आखिरी सत्र
में ही कुछ
खेलने का मौका
मिल पाया,
लेकिन हमारे
लिए यह सत्र
खासा अच्छा
रहा।'