Navbharat Times
 
दो-तीन महीने में आएगा लोगान का सीएनजी वर्जन
23 Jul 2008, 2202 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
सर्वेश कुमार

नई दिल्ली : घरेलू कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और रेनो की जॉइंट वेंचर कंपनी महिंद्रा रेनो अपनी लोगान कार को विदेशों में बेचने की तैयारी में है। इसके अलावा अगले दो-तीन महीने में वह लोगान की सीएनजी वर्जन भी बाजार में उतारेगी। कंपनी के सीईओ नलिन मेहता ने बताया कि सीएनजी लोगान की कीमत 5 लाख रुपये के आसपास होगी।

लोगान के नए वर्जन लोगान एज के लिमिटेड एडिशन को लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जैसे पड़ोसी देशों में लोगान के लिए अच्छा बाजार है। इसलिए हम इस साल के अंत तक इसका एक्सपर्ट करने लगेंगे। इसके लिए पहले उन देशों को चुना जाएगा जहां महिंद्रा एंड महिंद्रा और रेनो का डीलर नेटवर्क मौजूद है। यह पूछे जाने पर कि लोगान को महिंद्रा रेनो ब्रैंड नेम के तहत बेचा जाएगा या किसी और नाम से, उन्होंने कहा कि जिन देशों में रेनो की व्यापक मौजूदगी है, उन देशों में इसे रेनो ब्रैंड नेम के अंतर्गत बेचा जाएगा। बाकी देशों में इसे महिंद्रा रेनो के तहत बेचा जाएगा।

लोगान के सीएनजी वर्जन के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी कीमत नॉर्मल लोगान से करीब 45 हजार रुपये ज्यादा होगी। लेकिन इसके लिए दो-तीन महीने का इंतजार करना होगा।

लोगान एज की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 7.15 लाख रुपये के बीच है। यह फिलहाल पेट्रोल और डीज़ल दोनों ही वैरियंट में उपलब्ध होगी।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

मार्केट

बाज़ार के आंकड़े

 
बदलें
Rs.To 
बाज़ार की खबर इकनॉमिक टाइम्स पर
स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
लेस्बियन बनेंगी कोंकणा
फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल कर रही हैं...
और >>
मुस्कुराइए
लड़की से टकराया
सोहन ने पूछा, तुम्हारा हाथ कैसे टूट गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirts Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>