कोलकाता
:
अलग रह रहे
एक कपल को फिर
से साथ करने के
लिए कोलकाता
हाई कोर्ट ने
उन्हें पुरी
जाकर
छुट्टियां
मनाने का आदेश
दिया है।
जस्टिस असीम
बनर्जी ने
बच्चे की
कस्टडी को
लेकर चली
सुनवाई के बाद
अपने आदेश में
सुब्रतो बोस
और प्रियंका
को अपने 4 साल
के बच्चे के
साथ बीच
रिज़ॉर्ट
जाकर छुट्टी
मनाने को कहा।
साथ ही वापस
लौटकर
गुरुवार को
अदालत में इस
कोशिश के
नतीजे के बारे
में एक
रिपोर्ट देने
को भी कहा है।
कोर्ट चाहता
है कि दोनों
मिलकर बच्चे
के भविष्य की
खातिर आपसी
मतभेद सुलझा
लें।
पश्चिम
बंगाल राज्य
विद्युत
बोर्ड में
असिस्टेंट सब
इंजीनियर
सुब्रतो की 2001
में प्रियंका
से शादी हुई
थी। दोनों की
शादीशुदा
जिंदगी पहले
तो अच्छी चलती
रही, लेकिन बाद
में छोटे-छोटे
मसलों पर
दोनों के अहं
टकराने लगे। 2006
में अलग हो
जाने के बाद
सुब्रतो ने
चिनसुराह सब
डिविज़न
कोर्ट में
बेटे की
कस्टडी के लिए
अपील की।
बच्चा
प्रियंका के
साथ रह रहा था,
लेकिन कोर्ट
ने आदेश जारी
करने से मना कर
दिया। इस पर
सुब्रतो ने
हाई कोर्ट का
रुख किया जहां
जस्टिस
ज्योतिरमोय
भट्टाचार्य
ने सुब्रतो को
बेटे के साथ
वीकएंड पर
रहने की इजाजत
दे दी। कुछ समय
तक सब ठीक चला
लेकिन बाद में
फिर समस्या
शुरू हो गई और
प्रियंका ने
बच्चे को पिता
के पास भेजने
से इनकार कर
दिया। इस पर
सुब्रतो ने
वापस हाई
कोर्ट का
दरवाजा
खटखटाया।