वॉशिंगटन
:
आदमी को
बोलना किसने
सिखाया? शायद
आपका ध्यान
सबसे पहले
चहचहाते
पक्षियों पर
जाए। पर क्या
यह मुमकिन है
कि यह गुण हमें
मछलियों से
मिला हो?
कॉर्नेल
यूनिवर्सिटी
के रिसर्चरों
द्वारा किए गए
नए टेस्ट पता
चला है कि मछली
और दूसरे
जीवों में
आवाज़ पैदा
करने वाले
नर्वस सिस्टम
कभी एक समान
थे।
रिसर्चरों
ने मछली के नए
लार्वा के
ब्रेन के
शुरुआती मॉडल
की स्टडी की और
इसका
एम्फिबियंस
(जल-जमीन दोनों
पर रहने वाले
जीव),
पक्षियों,
रेंगने वाले
जीवों और
स्तनधारियों
के ब्रेन के
मॉडल से तुलना
की। उन्होंने
पाया कि सभी की
मूल संरचना
करीब-करीब
समान है।
हालांकि, कुछ
अंतर भी जरूर
हैं। रिसर्च
हेड एंड्रयू
बास ने कहा कि
मछलियों का
ब्रेन हमारे
जैसा ही होता
है। मानव में
बोलने की
क्षमता का
विकास उसकी
सामाजिक
स्थिति के
विकास के साथ
जुड़ा है।
रिसर्च के
नतीजे 18 जुलाई
के साइंस
जर्नल में
प्रकाशित किए
गए हैं।