दक्षिणी
इंग्लैंड के
रहने वाले
फ्रांसिस हॉल
और उनके दो
बेटों के लिए
आज बॉब किसी
फरिश्ते से कम
नहीं है। बॉब
जो तीन साल का
एक अफ्रीकी
ग्रे तोता है,
अगर समय रहते
शोर करके
फ्रांसिस को
नहीं जगाता, तो
रविवार को घर
में लगी आग
पूरे परिवार
को लील जाती।
आग की लपटें
जैसे-जैसे
विकराल होती
गईं, बॉब का
शोर भी
बेतहाशा बढ़
गया। आग सोने
के कमरे तक
पहुंचती इससे
पहले ही
फ्रांसिस
बच्चों और
तोते के साथ
किसी तरह बच
निकला।
परिवार के
सदस्यों को
जहां धुएं के
कारण घुटन हुई,
वहीं बॉब को
आंच तक नहीं
आई। माना जाता
है कि आग
माइक्रोवेव
ओवन से फैली
थी।