Navbharat Times
 
विश्वासमत जीता, अब 'इनाम' देने की बारी
24 Jul 2008, 0945 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
धनंजय / टीएनएन
नई दिल्ली: डॉ.मनमोहन सिंह की सरकार विश्वास मत तो जीत गई, लेकिन गुणा-गणित से यूपीए सरकार का पीछा जल्द छूटता नहीं दिख रहा है। पिछले हफ़्ते वोट के बदले कैबिनेट बर्थ की सौदेबाज़ी से इनकार करने वाले प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को बहुत जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करना पड़ सकता है। सूत्रों की मानें तो अगस्त में ही कैबिनेट का विस्तार कर मंत्रियों की तादाद बढ़ाई जाएगी।

इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक यूपीए सरकार को सदन में सपोर्ट करने वाले जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन कैबिनेट में जल्द से जल्द उन्हें शामिल करने का दबाव बना रहे हैं। शिबू सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने के अलावा जेएमएम के एक और सांसद को राज्यमंत्री की कुर्सी से नवाजने की ख़बर है। वहीं, जी.के. वासन को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

राजनीति में मोलभाव के चतुर खिलाड़ी जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी को अब जल्द से जल्द इनाम की उम्मीद कर रहे हैं। समझा जाता है कि जल्द ही वह अपने प्रिय कोयला मंत्रालय के मंत्री होंगे। सरकार के बचने के बाद संसद के अहाते में एक जगह अकेले खड़े अपनी गाड़ी के आने का इंतजार करते गुरु जी ने कहा कि हमने सरकार को जिता दिया। हराने से क्या फायदा है। लेकिन अब इनाम का इंतजार रहेगा। अब कितना इंतजार करें, एक साल से तो कर रहे हैं।

विश्वास मत के पहले जेएमएम के समर्थन को सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा था। लेकिन समर्थन का ऐलान करने के पहले उन्होंने कई बार कांग्रेस के दिल की धड़कन तेज की। बीजेपी ने भी शुरू में उन पर डोरे डाले। बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का प्रलोभन दिया। एक समय तो ऐसा लगा कि गुरु जी ने यूपीए को दगा दे दिया। लेकिन उन्होंने अचानक पलटी खाई। इसकी एक वजह यह भी बताई जा रही है कि मायावती के केंद्र में आने के बाद बीजेपी ने अचानक अपने पैर पीछे खींच लिए।


 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
लेस्बियन बनेंगी कोंकणा
फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल कर रही हैं...
और >>
मुस्कुराइए
लड़की से टकराया
सोहन ने पूछा, तुम्हारा हाथ कैसे टूट गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirts Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>