Navbharat Times
 
पाक के सिलेबस में भारतीय ब्लॉगर के लेख
24 Jul 2008, 0006 hrs IST,पीटीआई  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
नई दिल्लीः पाकिस्तानी अपने देश के बारे में क्या सोचते हैं? इस बारे में लिखे गए भारतीय ब्लॉगर के आर्टिकल्स को पाकिस्तानियों ने इतना पसंद किया है कि अब इन आर्टिकल्स को पाकिस्तान के स्कूल के सिलेबस में शामिल किया जा रहा है।

पाकिस्तान में 11वीं क्लास की टेक्स्ट बुक तैयार करने वाली कराची स्थित ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने इन आर्टिकल्स की सीरीज़ को छापने के लिए मयंक ऑस्टेन सूफी की इजाजत मांगी है। मयंक ने ये आर्टिकल pakistanpaindabad.blogspot.com पर लिखे थे। मयंक ने अपनी इस सीरीज़ में जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े पाकिस्तानियों से उनके देश की पांच सबसे पसंदीदा चीजों के बारे में पूछा था। उम्मीद की जा रही है कि किताब में न सिर्फ मयंक के आर्टिकल्स को छापा जाएगा, बल्कि उनकी तस्वीर को भी प्रकाशित किया जाएगा।

मयंक ने बताया कि यह मेरे लिए काफी खुशी का मौका है। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के एडिटर सैमुअल रे ने मयंक को खत लिखकर इन आर्टिकल्स को काफी कम कीमत वाली 11वीं क्लास की इंग्लिश की टेक्स्ट बुक में शामिल करने की इजाजत मांगी है।

सैमुअल ने खत में लिखा है कि टेक्स बुक 2006 के नैशनल करिकुलम पर तैयार की जा रही है और आपके ब्लॉग के आर्टिकलों को देशभक्ति की थीम पर छापा जाएगा। मयंक के ब्लॉग पर मशहूर और आम पाकिस्तानियों ने अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तानी स्तंभकार मजदाक हुसैन ने लिखा है कि दुनिया भर में पाकिस्तान हमेशा सुर्खियों में रहता है मगर यह खबरें हमेशा बुरी होती हैं। हुसैन ने पाकिस्तानी आम की क्वॉलिटी का जिक्र भी किया है।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
लेस्बियन बनेंगी कोंकणा
फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल कर रही हैं...
और >>
मुस्कुराइए
लड़की से टकराया
सोहन ने पूछा, तुम्हारा हाथ कैसे टूट गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirts Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>