Navbharat Times
 
बाइकर्स गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार
23 Jul 2008, 2132 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
नोएडाः बाइक सवार बदमाशों के कहर से आहत नोएडा पुलिस ने बाइकर्स गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस गैंग का अगला टारगेट सेक्टर-18 का एक जूलरी शोरूम था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक योजना के तहत घेराबंदी शुरू कर दी और मंगलवार देर रात मामूरा चौराहे के पास इन्हें गिरफ्तार कर लिया। गैंग का दिल्ली के बंटी गिरोह से कोई संबंध नहीं है।

पकड़े गए बदमाश जुनैद, हामिद, अल्मुद्दीन, अनिल अरोड़ा, जैद मोहम्मद और जय प्रकाश हैं। इनके कब्जे से दो बाइक, दो तमंचे और अन्य हथियार बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। एसएसपी आर. के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह गैंग किसी घटना को अंजाम देने से पहले टारगेट की गतिविधियों पर नजर रखता था। उसके आने-जाने की पूरी जानकारी लेकर फिर साजिश के तहत घटना को अंजाम देता था।

एसएसपी ने बताया कि गैंग के मेंबर कुछ दिनों से सेक्टर-18 में स्थित के. के. जूलर्स शो रूम में लूटपाट को अंजाम देने की साजिश रहे थे। इसके लिए 3 दिन पहले ही गैंग के दो मेंबर शोरूम के आसपास चक्कर लगा रहे थे। इनकी गतिविधियां संदिग्ध देख पुलिस की एक टीम इनके पीछे लग गई। मंगलवार देर रात जब सभी इकट्ठा हुए, तो पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पिछले दिनों नोएडा व दिल्ली में लगातार हुई घटनाओं में इस गैंग के हाथ होने के बारे में एसएसपी ने कहा कि पता लगाया जा रहा है। उन्होंने दावा कि जनवरी में मुरादाबाद में ट्रक में दिनदहाड़े करीब 7 लाख रुपये की लूट इसी गैंग ने की थी।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
लेस्बियन बनेंगी कोंकणा
फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल कर रही हैं...
और >>
मुस्कुराइए
लड़की से टकराया
सोहन ने पूछा, तुम्हारा हाथ कैसे टूट गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirts Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>