गाज़ियाबाद
:
मेरठ रोड
स्थित कृष्णा
नगर में एक
छात्रा ने जहर
खाकर
आत्महत्या कर
ली। संगीता (20)
नाम की इस
छात्रा ने
बीएड का
एग्ज़ाम दिया
था, जिसमें वह
फेल हो गई थी।
कृष्णा नगर
में रहने वाले
सतपाल की बेटी
संगीता ने
रविवार को जहर
खा लिया था।
उसे गंभीर
हालत में
राजनगर स्थित
एक प्राइवेट
हॉस्पिटल में
भर्ती कराया
गया, जहां
बुधवार सवेरे
उसने दम तोड़
दिया। पुलिस
ने उसके शव को
पोस्टमॉर्टम
के लिए भेज
दिया है और
मामले की
छानबीन कर रही
है।