Navbharat Times
 
महंगा हुआ दिल्ली और मुंबई में रहना
24 Jul 2008, 1039 hrs IST,एजेंसियां  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
नई दिल्लीः लगातार मजबूत होते रुपए और बेहतर लाइफस्टाइल के बढ़ते चलन से दिल्ली , मुंबई , बंगलुरु और चेन्नै काफी महंगे शहर हो गए हैं। ग्लोबल सर्वे में यह बात सामने आई है। ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मर्सर के इस सर्वे के मुताबिक बाहर से आकर बसने वाले लोगों के लिए मॉस्को लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे महंगे शहर के मुकाम पर कायम है। वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग , 2008 सर्वेक्षण के शीर्ष पांच शहरों में तोक्यो , लंदन , ओस्लो और सियोल शामिल हैं।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती की वजह से भारत के सभी शहर कॉस्ट ऑफ लिविंग ( रहन - सहन के खर्च ) की रैंकिंग में कई पायदान चढ़े हैं। इस साल मार्च में हुए इस सर्वेक्षण में मुंबई 48 वें नंबर पर पहुंच गई है जबकि बीते साल इसी दौरान वह 52 वें पायदान पर काबिज रही थी।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी पिछले साल के 68 वें स्थान के मुकाबले 55 वें मुकाम पर पहुंच गई है। चेन्नै और बेंगलुरु ने भी 117 और 118 वें नम्बर पर रहकर अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। इस सर्वेक्षण में दुनिया भर के 143 शहरों को शामिल किया गया था। पिछले साल चेन्नै 133 जबकि बेंगलुरु 134 वें स्थान पर रहा था।

मर्सर बिज़नस लीडर फॉर इनफॉर्मेशन प्रोडक्ट सॉल्यूशंस इंडिया गंगाप्रिया चक्रवर्ती ने कहा , ' रहन - सहन के खर्च के नजरिए से दिल्ली , बेंगलुरु और चेन्नै रफ्तार पकड़ रहे हैं और छह महीने पहले हुए मर्सर के इस सर्वेक्षण में ये शहर 12 से ज्यादार पायदान चढ़े हैं। ' उन्होंने कहा , ' रुपए के मजबूत होने और लगातार बढ़ती लाइफ स्टाइल , हाउसिंग की अधूरी मांग वह कारण हैं जिन्होंने भारतीय शहरों की रैंकिंग में बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। '

सर्वे में साल दर साल भारतीय शहर ऊपर के पायदान पर चढ़ रहे हैं। मर्सर के सर्वेक्षण में छह महाद्वीप के 143 शहरों को शामिल किया गया है और प्रत्येक जगह , हाउसिंग , ट्रांसपोर्ट , फूड , क्लोदिंग , हाउसहोल्ड , गुड्स और एंटरटेनमेंट समेत 200 से ज्यादा चीजों की कीमतों की तुलना की गई। यह रहन - सहन के खर्च से जुड़ा समग्र सर्वेक्षण है और इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों और सरकारों को बाहर से आकर काम करने वाले अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाला कॉस्ट ऑफ लिविंग भत्ता तय करने में मदद मिलती है।

हालांकि पश्चिमी यूरोप और एशिया के पारंपरिक रूप से महंगे रहे शहर सूची में अपनी जगह सुरक्षित बनाए हुए हैं , लेकिन इसके साथ - साथ पूर्वी यूरोप , ब्राजील और भारत इस फेहरिस्त में तेजी से जगह बना रहा है। सर्वेक्षण में इस बात का भी खुलासा हुआ कि स्टॉकहोम और न्यू यॉर्क जैसे शहरों में रहना अब पहले के मुकाबले कुछ सस्ता हुआ है।

एशिया क्षेत्र में तोक्यो सबसे महंगा शहर साबित हुआ है जिसके बाद सियोल का नंबर आता है। इसके अलावा हांगकांग छठे पायदान पर काबिज है। हालांकि पाकिस्तानी शहर कराची क्षेत्र का सबसे कम महंगा शहर है और यह ग्लोबल रैंकिंग में 141 वें स्थान पर है।

ईटीहिंदीडॉटकॉम से साभार

 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

मार्केट

बाज़ार के आंकड़े

 
बदलें
Rs.To 
बाज़ार की खबर इकनॉमिक टाइम्स पर
स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
लेस्बियन बनेंगी कोंकणा
फिल्म में होमोसेक्सुअल का रोल कर रही हैं...
और >>
मुस्कुराइए
लड़की से टकराया
सोहन ने पूछा, तुम्हारा हाथ कैसे टूट गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirts Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>