Navbharat Times
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 15 हजार के पार
24 Jul 2008, 1015 hrs IST,इकनॉमिकटाइम्स.कॉम  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
मुंबई : एशियाई बाजारों में बढ़त और कच्चे तेल में कमी की वजह से देश के शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने 15 , 000 का आंकड़ा पार लिया। कच्चे तेल की कीमतें 7 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।

बाजार के बढ़त बैंकिंग और पब्लिक सेक्टर के शेयरों की भूमिका अहम रही। 10 : 05 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 79 अंक ऊपर 15 , 021.64 अंकों पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में बढ़त हासिल करने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स , एचडीएफसी बैंक , आईसीआईसीआई बैंक , ओएनजीसी और भेल शामिल थीं।

जिन कंपनियों के शेयरों में नुकसान की खबर थी , उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा , इन्फोसिस , विप्रो और रैनबैक्सी लैबरटरीज शामिल थीं।

इसके अलावा नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30 अंक ऊपर 4 , 506.45 अंको पर कारोबार कर रहा था।

गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत गिरकर 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। बाजार बंद होने के बाद आज महंगाई के आंकड़े आएंगे , जिसका असर कल बाजार में देखने को मिल सकता है। पिछले हफ्ते महंगाई दर 11.91 फीसदी रही थी।

ईटीहिंदीडॉटकॉम से साभार
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

मार्केट

बाज़ार के आंकड़े

 
बदलें
Rs.To 
बाज़ार की खबर इकनॉमिक टाइम्स पर
स्पेशल स्टोरी
भगवा आतंकवाद
पानीपत की चौथी लड़ाई की तैयारी...
और >>
खेल खबरें
और >>
मूवी मस्ती
छिना कटरीना का चैन
कटरीना अपनी फिल्म 'युवराज' को लेकर बेचैन हैं...
और >>
मुस्कुराइए
उम्मीद से दुगना
बधाई हो संता जी, जुड़वां बच्चे हुए हैं...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Formal shirt's Wallet worth Rs 1000 free
Micro hair dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Dhan Laxmi contest
Celebrity interviews
और >>