महंगाई से 'चुटकीभर' राहत, इन्फ्लेशन@12.34%-बिज़नस न्यूज़-बिज़नस-Navbharat Times
 
महंगाई से 'चुटकीभर' राहत, इन्फ्लेशन@12.34%
4 Sep 2008, 1727 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
विशेष संवाददाता
नई दिल्लीः आम आदमी के साथ यूपीए सरकार के लिए भी राहत भरी खबर है। महंगाई दर लगातार दूसरे सप्ताह कम हुई। 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 12.34 फीसदी पर आ गई। इस बार गिरावट 0.06 फीसदी की रही। वित्त मंत्रालय इस गिरावट से काफी खुश है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई की दर में गिरावट बेशक कम है, पर अहम बात यह है कि लगातार दूसरे हफ्ते इसमें गिरावट रही। पूर्व वित्त सचिव एस. नारायणन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था जिन हालात में है, उसे देखते हुए यह गिरावट काफी मायने रखती है। संभावना है कि महंगाई दर में और कमी लाने के लिए सरकार और आरबीआई कुछ और उपाय करें।

इधर मूल्यों पर नजर रखने के लिए बनी कैबिनेट कमिटी (सीसीपी) ने और उपाय करने पर बातचीत की। सूत्रों के अनुसार यूपीए सरकार चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का पॉजिटिव असर रिटेल बाजार पर पड़े और कीमतों में जल्द कमी आएं। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी की राय थी कि इस वक्त वस्तुओं की सप्लाई बढ़ाने पर जोर दिया जाए। सरप्लस मनी को निकालने के लिए अगर ब्याज दरों में और इजाफा करने की ज़रूरत पड़े तो सरकार को कदम उठाना चाहिए। कैबिनेट मंत्रियों का कहना था कि अगर महंगाई की दर को दिसंबर तक 10 फीसदी पर लाने में कामयाबी मिली तो मार्च 2009 तक इसे 7 से 9 फीसदी लाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर कृषि मंत्री शरद पवार से कहा कि उनका मंत्रालय पता लगाए कि बिहार और यूपी के कई शहरों में बाढ़ से गन्ना, मक्का और अन्य आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। मंत्रालय यह पता लगाए कि इससे खाद्यान्न, खाद्य तेलों और अन्य वस्तुओं के उत्पादन और सप्लाई पर क्या पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों से कहा कि वे महंगाई पर सचिव स्तर पर नियमित बैठकें करते रहें। इन बैठकों में बाजार और महंगाई को लेकर समीक्षा होती रहनी चाहिए। बैठक में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने उम्मीद जताई कि महंगाई को कम करने के लिए सरकार ने जो लक्ष्य तय किया है, उसको हासिल कर लिया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि सितंबर महीने में खुले बाजार में 20 लाख टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध होगा।

 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

मार्केट

बाज़ार के आंकड़े

 
बदलें
Rs.To 
बाज़ार की खबर इकनॉमिक टाइम्स पर
स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>