आलिम
aalim1@indiatimes.com
पिछले
दिनों
मेरे
अंकल की तबीयत
बहुत खराब हो
गई। वह भोपाल
में रहते हैं।
मैं उन्हें
देखने तो नहीं
जा सका लेकिन
फ़ोन पर उनकी
खैर-खबर लेता
रहा।
इधर एक
रिश्तेदार
उन्हें देखकर
लौटे।
उन्होंने
बताया, आलिम
भाई, हालत तो
इतनी
सीरिअस
थी कि सभी लोग
उम्मीद छो़ड़
चुके थे।
ताऊजी थोड़ी
देर के लिए होश
में आते, फिर
अनकॉन्सिअस
हो
जाते...
चलिए,
डॉक्टरों के
सही इलाज से
अंकल तो अब ठीक
हैं लेकिन
हमारे
रिश्तेदार का
उच्चारण ठीक
नहीं है
क्योंकि अब तक
उन्हें कोई
भाषाई डॉक्टर
नहीं मिला।
वरना वह
अनकॉन्शस को
अनकॉन्सिअस
नहीं कहते।
वैसे गलती
उनकी भी नहीं
है। Ser
ious
और Unconc
ious
दोनों ही
शब्दों में
ious
हैं
मगर
serious
(सीरिअस) में
उसका उच्चारण
है
इअस
जबकि
unconscious
(
अनकॉन्शस
)
में है सिर्फ
अस
।
अब
आप पूछेंगे कि
क्या कोई ऐसा
तरीका है
जिससे पता चले
कि कहां
इअस
बोलेंगे और
कहां
अस
। तो
खुश हो जाइए
क्योंकि इस
बारे में
फ़ॉर्म्युला
बहुत ही सिंपल
है। चार भाई
c, g, t
और
x
के
बाद जब
ious
आएगा तो
उच्चारण होगा
अस (यानी
i
का
उच्चारण नहीं
होगा)
और बाकी
सारे मामलों
में बोला
जाएगा
इअस
(यानी
i
का उच्चारण
होगा)
। है न
आसान
!
लेकिन मैं
c, g, t
और
x
को
मिलाकर कोई
यादरक्खू नाम
नहीं बना पाया
इसलिए आपको
इन्हें ऐसे ही
याद रखना
होगा। उससे
पहले आप कुछ
उदाहरण देख
लीजिए।
C,
G, T, X
के
बाद
ious
वाले
शब्द
deli
cious
डिलिशस
presti
gious
प्रेस्टिजस
nutri
tious
न्युट्रिशस
an
xious
ऐंक्शस
pre
cious
प्रेशस
reli
gious
रिलिजस
ambi
tious
ऐंबिशस
obno
xious
अब्नॉक्शस
बाकी
लेटर्ज़ के
बाद
ious
du
bious
ड्यूबिअस
rebel
lious
रिबेल्यस
acrimo
nious
ऐक्रिमोनिअस
stu
dious
स्ट्यूडिअस
harmo
nious
हार्मोनिअस
pre
vious
प्रीविअस
ious
की ही तरह
eous
भी कई
शब्दों में
इस्तेमाल
होता है और
उसके भी यही दो
उच्चारण होते
हैं -
अस
और
इअस
जैसे
courageous
(करेजस) और
erroneous
(इरोनिअस)।
लेकिन यहां
फ़ॉर्म्युला
और आसान है।
केवल
c
और
g
के
मामलों में
यहां
अस
का उच्चारण
होता है जबकि
t
समेत
बाकी सबमें
इअस
बोला जाता है।
eous
के भी
कुछ उदाहरण
देख लिए जाएं।
C, G के
बाद
eous
curvaceous
कर्वेशस
courageous
करेजस
herbaceous
हर्बेशस
advantageous
ऐडवंटेजस
बाकी
लेटर्ज़ के
बाद eous
hideous
हाइडिअस
calcareous
कैलकेअरिअस
simultaneous
सिमलटेनिअस
plenteous
प्लेंटिअस
क्या
आपने ध्यान
दिया कि c, t और
यहां तक कि x के
बाद भी ious या eous
आने के बाद
उच्चारण श हो
रहा है न कि स, ट
या क्स। इस श
के बारे में हम
अगली क्लास
में और चर्चा
करेंगे।
अंत
में तीन
शब्दों पर
विशेष चर्चा।
वे हैं righteous, courteous और
gaseous।
फ़ॉर्म्युले
के मुताबिक
तीनों में
इअस
का
उच्चारण होना
चाहिए। मगर gaseous
में दोनों
उच्चारण चलते
हैं - गैसिअस
(गैसीअस भी) और
गैशस जबकि righteous
का उच्चारण है
राइचस और courteous का
कर्ट्यस।