महंगाई दर ने फिर बदले अपने तेवर-बिज़नस न्यूज़-बिज़नस-Navbharat Times
 
महंगाई दर ने फिर बदले अपने तेवर
19 Sep 2008, 0220 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
नई दिल्लीः सभी अनुमानों को झुठलाते हुए महंगाई की दर सितंबर के पहले सप्ताह में आंशिक रूप से बढ़कर 12.14 फीसदी हो गई। बढ़ोतरी 0.04 फीसदी की रही। इससे पहले के सप्ताह में महंगाई की दर 12.10 फीसदी थी। यह तेजी फल-सब्जी जैसे खाद्य वस्तुओं के महंगा होने के कारण आई। इधर, आंकड़े जारी होने के तुरंत बाद वित्त मंत्री ने अपने बयान में कहा कि महंगाई की दर में इस मामूली तेजी से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने महंगाई रोकने के लिए जो उपाय किए हैं, उसका असर बाजार में दिखाई दे रहा है।

क्रिसिल के प्रमुख अर्थशास्त्री पी. डी. जोशी का कहना है कि महंगाई की दर में मामूली बढ़ोतरी या मामूली गिरावट से यह अंदाजा लगाना तर्कसंगत नहीं है कि महंगाई को कंट्रोल करने में सफलता मिल चुकी है। तस्वीर साफ होने में अभी कुछ वक्त लगेगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से ही महंगाई की दर नियंत्रण में है। अगर कच्चे तेल के दाम फिर से बढ़ गए तो महंगाई की दर भी बढ़ जाएगी।

जारी आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक वस्तुओं का समूह सूचकांक इस दौरान 1 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान फल एवं सब्जियों के दाम 6 फीसदी, उड़द एवं गेहूं 3 फीसदी और मटन एक फीसदी महंगा हो गया। दूसरी तरफ मक्का और बाजरा प्रत्येक दो फीसदी, ज्वार और मसाले एक-एक फीसदी सस्ते हो गए। ईंधन, बिजली और लुब्रीकेंट्स समूह का सूचकांक 0.2 फीसदी बढ़कर 376.2 पॉइंट हो गया। इस समूह में हवाई ईंधन के दाम में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

मार्केट

बाज़ार के आंकड़े

 
बदलें
Rs.To 
बाज़ार की खबर इकनॉमिक टाइम्स पर
स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>