ऐसे पति का क्या करूं?-रिश्ते-नाते-घर-परिवार -Navbharat Times
 
ऐसे पति का क्या करूं?
26 Sep 2008, 1506 hrs IST,नवभारतटाइम्स.कॉम  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
मेरी शादी को 15 साल हो चुके हैं। मेरे दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 14 और 10 साल है | मैं जॉब करती हूं और हम मेरे ऑफिस से मिले फ्लैट में रहते हैं | मेरी समस्या यह है कि मेरे पति कोई काम - धंधा नहीं करते हैं। घर में उनका कोई योगदान नहीं है। ना ही घर में किसी भी तरह का इंटरस्ट लेते हैं। उलटे , घर हो या बाहर सबके सामने किसी ना किसी बात को लेकर मुझे अपमानित करते रहते हैं। उनके इस रवैये से बच्चे भी परेशन हो जाते हैं।

कुछ साल से हमारे बीच शारीरिक संबंध भी नहीं रहे। मुझे लगता है कि उनकी कोई नीड्स ही नहीं हैं। कभी - कभी लगता है कि कहीं कोई सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन तो नहीं है , जिस वजह से वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। कहने पर भी वह कभी डॉक्टर से सलाह लेने नहीं गए। हमारा प्रेम विवाह हुआ है , इसलिए मैं किसी को दोष नहीं दे सकती। पति के घर वाले दहेज चाहते थे। इसलिए शुरू में उनका बर्ताव मेरे साथ अच्छा नहीं रहा। मैने पति को बोल दिया है कि वह जहां चाहे रह सकते हैं। ना तो वह जाते हैं और ना ही शांति से जीने देते हैं। उनके दो फ्लैट्स भी हैं। उनमें से एक बंद करके रखा है और एक किराए पर दिया हुआ है।

शादी के पहले उनकी काफी लड़कियों से दोस्ती थी। शादी के कुछ समय बाद तक भी उन्होंने इस दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश की। अब उनका किसी से संबंध है या नहीं , मुझे नहीं पता। बताइए , मैं क्या करूं ?

नैना
(बदला हुआ नाम)
दिल्ली

मेरे पति बहुत गुस्सैल स्वभाव के हैं। वह मानसिक और शारीरिक रूप से मुझे पीड़ित करते हैं। वह मुझ पर लगातार हुक्म चलाते हैं। उन्होंने मेरी ज़िंदगी नर्क बना दी है। मैं क्या करूं ?

सुष्मिता
(बदला हुआ नाम)

हमारी रीडर्स अपनी इस समस्या पर आपसे कुछ सुझाव चाहती हैं। अगर आपके पास कोई सलाह , कोई सुझाव हो , तो ज़रूर बताएं। हो सकता है, आपकी एक छोटी-सी सलाह नैना और सुष्मिता की ज़िंदगी की दिशा बदल दे। हम आपका सुझाव आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे। अपना सुझाव देने के लिए यहां क्लिक करें। आप खुद भी यदि ऐसी ही किसी समस्या से गुज़र रहे हों और सुझाव चाहते हों तो हमें ज़रूर लिखें। अपनी समस्या लिखने के लिए यहां क्लिक करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।


 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
जवानी जिंदाबाद
साइंटिस्ट ने जवानी छीनने वाले प्रोसेस का पता लगाया...
और >>
मूवी मस्ती
गजनी ने तोड़े रेकॉर्ड
'गजनी' ने दो सप्ताह के भीतर 200 करोड़ की कमाई की...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>