पूर्व
मिस इंडिया
सयाली भगत
पाकिस्तानी
क्रिकेट टीम
के कप्तान
शोएब मलिक की
हीरोइन बनकर
एक फिल्म में आ
रही हैं।
फिल्म के
निर्देशक हैं
विल्सन लुइस।
पिछले छह
महीने से
सयाली और शोएब
एक दूसरे के
प्यार में
डूबे हैं।
वैसे दोनों
अपने इस प्यार
के रिश्ते को
नकारते रहे
हैं। सयाली
लुइस की फिल्म
'शाउट' में काम
कर रही थी।
लुइस को जब पता
चला कि सयाली
और शोएब एक
दूसरे से
प्यार करते
हैं तो उसने
दोनों को लेकर
अपनी नई फिल्म
की घोषणा कर
दी।
फिल्म
एक ऐसे पति
पत्नी की
कहानी है जो
अंत तक नहीं तय
कर पाते कि वे
एक दूसरे को
प्यार करते
हैं या नहीं।
शोएब के बारे
में सयाली ने
कहा कि मैं
उसके बेहद
करीब हूं
लेकिन उससे
प्यार के बारे
में अभी कुछ भी
कहना
जल्दबाजी
होगी।