सतीश
कुमार, नई
दिल्ली
satish_isl@yahoo.co.in
दिल्ली
के सबसे
बड़े
हॉस्पिटल
एम्स में
पार्किंग के
नाम पर आम
लोगों को
परेशान करने
वाली
व्यवस्था है।
देश के इतने
बड़े
हॉस्पिटल में
आम लोगों की
गाड़ियों के
लिए कोई
पार्किंग
नहीं है। यहां
सिर्फ वे लोग
ही अपनी गाड़ी
पार्क कर सकते
हैं, जो इस
हॉस्पिटल के
कर्मचारी
हैं।
हां, एक
व्यवस्था
ज़रूर है कि
अगर आपकी
गाड़ी
हॉस्पिटल
कंपाउंड मे
खड़ी है तो उसे
ज़रूर उठा
लिया जाएगा और
फिर आपको इसके
लिए 115 रूपये का
जुर्माना
भरना होगा।
इसका मतलब है
कि हॉस्पिटल
प्रशासन के
पास उठाई हुई
गाड़ियों के
लिए तो जगह है,
लेकिन
पार्किंग के
लिए कोई जगह
नहीं है।
पब्लिक को
बताया जाता है
कि पार्किंग
मस्जिद मॉट के
पास है, जो
लगभग डेढ़
किलोमीटर दूर
है। हॉस्पिटल
प्रशासन की इस
व्यवस्था से
आम पब्लिक
हैरान और
परेशान हैं।
हॉस्पिटल में
आने की वजह
चाहे जो हो, पर
वहां पहुंचने
पर आपकी सबसे
भी बड़ी
समस्या
पार्किंग बन
जाती है।