अमेरिका से पहले फ्रांस के साथ न्यूक्लिअर डील-ऐटमी डील-Navbharat Times
 
अमेरिका से पहले फ्रांस के साथ न्यूक्लिअर डील
30 Sep 2008, 2106 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
रंजीत कुमार
नई दिल्ली : फ्रांस ने भारत के साथ पूर्ण स्तर का परमाणु सहयोग समझौता कर अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों के लिए मिसाल पेश की है, जो अब भारत के अरबों डॉलर के परमाणु बिजली उद्योग में हिस्सा बंटाने की होड़ करेंगे।

मंगलवार को पैरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला साकोर्ज़ी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ परमाणु सहयोग का समझौता किया, जिससे भारत के लिए औपचारिक तौर पर दुनिया के विशिष्ट परमाणु क्लब में शामिल होने का दरवाजा खुल गया। भारत पर 34 बरसों से लगा परमाणु निर्यात प्रतिबंध अब हट चुका है।

भारत के साथ पूर्ण स्तर के परमाणु सहयोग का समझौता करने वाला फ्रांस पहला देश है। अहम बात यह है कि इस समझौते के तहत फ्रांस भारत को ऐसे सभी परमाणु तकनीक और साजो-सामान देगा, जिसकी सप्लाई पर अमेरिकी संसद में ऐतराज किया गया है। भारत के साथ समझौते में फ्रांस ने वादा किया है कि वह परमाणु ईंधन के संपूर्ण चक्र में भारत को पूरा सहयोग देगा। इसमें परमाणु ईंधन की हमेशा सप्लाई करने के अलावा इसके एनरिचमेंट और रीप्रोसेसिंग की तकनीक और साजो-सामान देने का वादा भी शामिल है।

हालांकि एनएसजी से बंदिशें हटवाने में अमेरिका ने ज़ोरदार भूमिका निभाई, लेकिन भारत के साथ पहला द्विपक्षीय परमाणु सहयोग समझौता करने का श्रेय फ्रांस को गया। अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में भारत के साथ परमाणु सहयोग का बिल पास होने के बाद अब सेनेट से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इसके पहले ही फ्रांस ने विशिष्ट परमाणु क्लब में भारत की ज़ोरदार अगवानी की। फ्रांस और भारत के बीच परमाणु सहयोग के समझौते का प्रारूप इसी साल जनवरी में फ्रांस के राष्ट्रपति साकोर्ज़ी के भारत दौरे में तैयार हो गया था, लेकिन फ्रांस एनएसजी से भारत पर लगे सभी प्रतिबंधों को उठाए जाने की प्रतीक्षा कर रहा था।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>