डील पर आज लग सकती है सेनेट की मुहर-ऐटमी डील-Navbharat Times
 
डील पर आज लग सकती है सेनेट की मुहर
1 Oct 2008, 0016 hrs IST,पीटीआई  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
वॉशिंगटनः बुश प्रशासन को भरोसा है कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की मंजूरी के बाद भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर बिल बुधवार को सेनेट में पास हो जाएगा।

घटनाक्रम पर नजर रख रहे एक सूत्र के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि वाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों ने सोमवार को भारतीय अमेरिकी समुदाय के कुछ बड़े नेताओं को भेजे एक संदेश में यह उम्मीद जताई। सूत्र ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि हमें विश्वास है कि पिछली बार की तरह इस बार भी बिल खासे बहुमत से पास होगा। इससे भारत के परमाणु कार्यक्रम के लिए नए युग की शुरुआत होगी। सेनेट में बिल पास होने के लिए सामान्य बहुमत की जरूरत है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में इसके लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी।

छुट्टी होने के बावजूद अन्य विधायी कार्य समेत विधेयक पर विचार करने के लिए सेनेट की बैठक मंगलवार को बुलाए जाने की संभावना थी। सेनेट में बहुमत दल के नेता रीड ने सोमवार को कहा था कि भारत के साथ परमाणु समझौते पर वोटिंग बुधवार को ही होगी, जब छुट्टी के बाद सेनेट की दोबारा बैठक होगी।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>