सेनेट में डील पर बहस खत्म, होगी वोटिंग-ऐटमी डील-Navbharat Times
 
सेनेट में डील पर बहस खत्म, होगी वोटिंग
1 Oct 2008, 0130 hrs IST,भाषा  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
वॉशिंगटनः हाउस ऑफ रेप्रज़ेटटिव की मंजूरी के बाद अमेरिकी सेनेट में भारत-अमेरिका न्यूक्लिअर डील संबंधी विधेयक पर बहस खत्म हो गई है। सेनेटर अब इस पर कल सुबह वोटिंग करेंगे। सेनेट की विदेश संबंधों पर गठित समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष क्रिस्टोफर डोड ने बहस को खत्म करने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने सदस्यों को बहस में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

बहस के दौरान समन्वयकों ने घातक संशोधनों को ' गैरजरूरी ' करार देते हुए सहयोगियों से अनुरोध किया है कि वे इस विधेयक को अपना समर्थन दें। सेनेट में बहुमत के नेता हैरी रीड ने कहा कि मतदान से पहले एक संक्षिप्त बयान या बहस होगी।

इससे पहले अपनी शुरुआती टिप्पणी में डोड ने भारत अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग से जुड़े एचआर-7081 विधेयक को मंजूरी देने का अपने साथियों से अनुरोध किया। सेनेट में विधेयक पर बहस होने से पहले डेमॉक्रैटिक सेनेटर बेरोन डोर्गन और जेफ बिंगमैन ने दो संशोधन पेश किए।

हाउस ऑफ रेप्रज़ेटटिव से पहले ही मंजूरी पा चुके विधेयक के एक पैरा में उल्लेख है कि अगर भारत परीक्षण करता है, तो अमेरिका परमाणु सहयोग रद्द कर सकता है। डोर्गन द्वारा प्रस्तावित संशोधन कहता है कि इस कानून के प्रभावी होने की तारीख के बाद अगर भारत सरकार परमाणु विस्फोटक उपकरण से परीक्षण करता है, तो कानून के किसी अन्य प्रावधान के बावजूद अमेरिका समझौते के तहत भारत को प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण अथवा कोई उपकरण या सुविधा नहीं दे सकता।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>