पीएम जापान से ऐटमी सहयोग की राह पर -ऐटमी डील-Navbharat Times
 
पीएम जापान से ऐटमी सहयोग की राह पर
4 Oct 2008, 0326 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
विशेष संवाददाता
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 21 से 23 अक्टूबर तक जापान का दौरा करेंगे। भारत और जापान के बीच हाल के सालों में बढ़ती सामरिक साझेदारी के मद्देनजर सिंह का जापान दौरा महत्वपूर्ण होगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्री अब सालाना बैठक कर आपसी रिश्तों को मजबूती देने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका के साथ परमाणु सहयोग का समझौता संपन्न हो जाने के बाद प्रधानमंत्री की जापान के साथ परमाणु सहयोग के मसले पर भी बातचीत हो सकती है। जापान भी परमाणु बिजली पैदा करने वाला एक बड़ा देश है और जापान की कंपनियों को परमाणु बिजली के मामले में काफी उन्नत माना जाता हैं। इसलिए भारत जापानी कंपनियों से भी भारत में परमाणु बिजली घर लगाने के लिए निवेश की उम्मीद कर रहा है। गौरतलब है कि जापान ने विएना में एनएसजी की बैठक में आम राय से फैसला पारित होने देने में सहयोग किया था।

उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के जापान दौरे में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया जाएगा। जापान में नए प्रधानमंत्री तारो आसो ने पद संभाल लिया है। आसो भारत के पुराने मित्र माने जाते हैं, इसलिए उम्मीद है कि आसो के कार्यकाल में भारत-जापान रिश्तों को मजबूती मिलेगी। विदेश मंत्री की हैसियत से आसो कई बार भारत आ चुके हैं। भारत और जापान के बीच मुक्त व्यापार को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार से तोक्यो में दसवें दौर की वार्ता भी हो रही है।

 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>