नई
दिल्लीः
भारत और
अमेरिका ने
घोषणा की है कि
दोनों देशो के
बीच असैन्य
परमाणु सहयोग
के लिए हुए 123
समझौते पर
बहुत जल्द
दस्खत किए
जाएंगे।
अमेरिका
की विदेश
मंत्री
कोंडोलीज़ा
राइस और विदेश
मंत्री प्रणव
मुखर्जी ने
द्विपक्षीय
और
अन्तर्राष्ट्रीय
मुद्दों पर
लम्बी बातचीत
के बाद एक
जॉइंट प्रेस
कॉन्फ्रंस को
संबोधित करते
हुए कहा कि 123
समझौते के
बारे में कुछ
औपचारिकताएं
अभी बाकी हैं।
इनके पूरा
होते ही
समझौते पर
दस्तखत हो
जाएंगे।
राइस
ने कहा कि
अमेरिकी संसद
में पारित
विधेयक के
रजिस्ट्रेशन
के बाद इसे
अमेरिकी
राष्ट्रपति
के पास दस्तखत
के लिए भेजा
जाएगा।
अमेरिका में
आर्थिक संकट
के कारण
सांसदों की
व्यवस्तता का
उल्लेख करते
हुए उन्होंने
कहा कि हाल के
दिनों में
बहुत
व्यस्तता
रही। समझौते
के बारे में
कुछ
प्रशासनिक
प्रक्रिया
बाकी रह गई
लेकिन बहुत
जल्द ही 123
समझौते पर
दस्तखत हो
जाएंगे।