वॉशिंगटनः
अमेरिका के
राष्ट्रपति
जॉर्ज
डब्ल्यू बुश 8
अक्टूबर को
भारत-अमेरिकी
परमाणु करार
से जुड़े बिल
पर दस्तखत
करेंगे।
अमेरिकी
कांग्रेस इस
करार पर पहले
ही सहमति की
मुहर लगा चुकी
है।
वाइट
हाउस से मिली
जानकारी के
मुताबिक
राष्ट्रपति
बुश एच.आर.7081 बिल
(डेमॉक्रेट
सदस्य
हार्वर्ड
बर्मन के
विरोध के बाद
ऐटमी डील बिल
को यह नाम दिया
गया) पर 8
अक्टूबर यानी
बुधवार को
दस्तखत
करेंगे।
अमेरिकी
कांग्रेस
द्वारा
न्यूक्लिअर
डील पारित
होने के बाद
भारत को अब इस
पर साइन का
इंतजार था।
गौरतलब है
कि शनिवार को
अमेरिका की
विदेश मंत्री
कोंडोलीज़ा
राइस और विदेश
मंत्री प्रणव
मुखर्जी ने
द्विपक्षीय
और
अन्तर्राष्ट्रीय
मुद्दों पर
लम्बी बातचीत
के बाद एक
जॉइंट प्रेस
कॉन्फ्रंस को
संबोधित करते
हुए कहा था कि
ऐटमी डील पर
जल्द ही
राष्ट्रपति
बुश साइन
करेंगे।