ऐटमी डील के बिल पर बुश ने किया साइन-ऐटमी डील-Navbharat Times
 
ऐटमी डील के बिल पर बुश ने किया साइन
9 Oct 2008, 0018 hrs IST,एजेंसियां  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
वॉशिंगटन : अमेरिकी प्रेज़िडंट बुश ने भारत-अमेरिका परमाणु करार से जुड़े विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत- अमेरिका के बीच परमाणु करार( 123 समझौता) पर शुक्रवार को दस्तखत किए जाएंगे।

विदेश विभाग के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि शुक्रवार दोपहर अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस और प्रणव मुखर्जी औपचारिक रूप से 123 असैन्य नागरिक परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस ऐतिहासिक समझौते के लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच परमाणु रिऐक्टरों, ईंधन और तकनीक का व्यापार आरंभ होने की अनुमति मिल जाएगी।

समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी गुरुवार को अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं। वह डील पर साइन करने के बाद रविवार को भारत लौटेंगे।

दोनों पक्षों ने अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस की एक दिवसीय भारत यात्रा के दौरान 123 समझौते पर हस्ताक्षर करने की योजना बनाई थी। बहरहाल भारत द्वारा राष्ट्रपति बुश के हस्ताक्षर के बाद ही समझौते पर हस्ताक्षर करने पर जोर दिए जाने के कारण राइस के भारत दौरे में 123 समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो पाए थे। भारत ने इस संबंध में बुश से कुछ चिंताओं को दूर करने को भी कहा था।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
जवानी जिंदाबाद
साइंटिस्ट ने जवानी छीनने वाले प्रोसेस का पता लगाया...
और >>
मूवी मस्ती
गजनी ने तोड़े रेकॉर्ड
'गजनी' ने दो सप्ताह के भीतर 200 करोड़ की कमाई की...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>