सूरा अल-मोमिनून से-कुरआन-धर्मग्रंथों से-धर्म-दर्शन-Navbharat Times
 
सूरा अल-मोमिनून से
10 Oct 2008, 2359 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
34. यदि तुम अपने ही जैसे एक मनुष्य के आज्ञाकारी हुए तो निश्चय ही तुम घाटे में पड़ गए।

35. क्या यह तुम से वादा करता है कि जब तुम मर कर मिट्टी और हड्डियां होकर रह जाओगे तो तुम निकाले जाओगे?

36. दूर की बात है, बहुत दूर की, जिसका तुमसे वादा किया जा रहा है।

37. वह तो बस हमारा यही सांसारिक जीवन ही है। (यहीं) हम मरते और जीते हैं। हम कोई दोबारा उठाए जाने वाले नहीं हैं।

38. वह तो बस एक ऐसा व्यक्ति है जिसने अल्लाह पर झूठा घड़ा है। हम उसे कदापि माननेवाले नहीं।

39. उसने कहा : ऐ मेरे रब, उन्होंने जो मुझे झुठलाया, उस पर तू हमारी सहायता कर।

40. कहा : शीघ्र ही वे पछताकर रहेंगे।

41. फिर घटित होने वाली बात के अनुसार उन्हें एक प्रचण्ड आवाज ने आ लिया और हमने उन्हें कूड़ा- कर्कट बनाकर रख दिया। अत: फिटकार है, ऐसे अत्याचारी लोगों पर।

42. फिर हमने उनके पश्चात दूसरी नस्लों को उठाया।

43. कोई समुदाय न तो अपने निर्धारित समय से आगे बढ़ सकता है और न पीछे रह सकता है।

44. फिर हमने निरन्तर अपने रसूल भेजे। जब भी कभी किसी समुदाय के पास उसका रसूल आया, तो उसके लोगों ने उसे झुठला दिया। अत: हम एक को दूसरे के पीछे (विनाश के लिए)लगाते चले गए और हमने उन्हें ऐसा कर दिया कि वे कहानियाँ होकर रह गए। फटकार हो उन लोगों पर जो ईमान न लाएं।

( सूरा अल-मोमिनून की ये 118 आयतें मक्का में उतरी थीं।)
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>