अग्रिम जमानत के नाम पर क्राइम की छूट नहीं-नैशनल-भारत-Navbharat Times
 
अग्रिम जमानत के नाम पर क्राइम की छूट नहीं
11 Oct 2008, 0625 hrs IST,नवभारत टाइम्स  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
प्रमुख संवाददाता
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अग्रिम जमानत के नाम पर अभियुक्त को खुली छूट नहीं दी जा सकती। गैरजमानती अपराध में जांच एजेंसी को अभियुक्त की गिरफ्तारी से रोकने से आपराधिक गतिविधियों को ही बढ़ावा मिलेगा।

जस्टिस सी.के. ठक्कर और जस्टिस डी. के. जैन की बेंच ने राजस्थान हाई कोर्ट के अग्रिम जमानत के एक आदेश पर यह टिप्पणी की। बेंच ने कहा कि बिना किसी शर्त के अग्रिम जमानत का आदेश देने का मतलब अभियुक्त को अपराध करने का न्योता देना है। कानून के राज पर आधारित समाज में इस तरह की इजाजत नहीं दी जा सकती।

सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर यह फैसला दिया। हाई कोर्ट ने कस्टम ड्यूटी की चोरी के अभियुक्त पद्म नारायण अग्रवाल को अग्रिम जमानत तो दी, साथ ही यह आदेश भी दिया कि अगर अग्रवाल किसी गैरजमानती अपराध में लिप्त है तो उसे गिरफ्तार करने से 10 दिन पहले उसे नोटिस दिया जाए। अग्रिम जमानत के इस तरह के आदेश ने सुप्रीम कोर्ट को हैरत में डाल दिया। बेंच ने कहा कि अभियुक्त को अग्रिम जमानत के तहत इस तरह का खुला संरक्षण प्रदान करना गैरकानूनी है।

रेडीमेड गारमेंट्स के फर्जी निर्यात घोटाले के एक मामले में कस्टम विभाग अग्रवाल से पूछताछ करना चाहता था। विभाग का आरोप था कि अभियुक्त ने सरकार को 75 लाख रुपये का चूना लगाया। अभियुक्त की अग्रिम जमानत की अजीर् सेशन कोर्ट से खारिज हो गई। हाई कोर्ट ने कहा कि कस्टम विभाग ने अभियुक्त को सिर्फ हाजिर होने के लिए कहा है, लिहाजा उसे अग्रिम जमानत दी जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से पहले 10 दिन का नोटिस दिए जाने के हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
जवानी जिंदाबाद
साइंटिस्ट ने जवानी छीनने वाले प्रोसेस का पता लगाया...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>