मेरठ
:
वेस्टर्न
यूपी में
पंचायत ने एक
बार फिर अपना
खौफनाक चेहरा
दिखाया है।
शहर से करीब
25
किलोमीटर दूर
सरधना
थानाक्षेत्र
के
दुर्वेशपुर
गांव की एक
पंचायत ने
प्रेमी जोड़े
को फांसी का
फरमान सुनाया
है। दोनों
रिश्ते में
मामा भांजी
हैं। मामा
मौके से फरार
हो गया है।
सोमवार को
सुनाए गए
पंचायत के इस
फरमान से
आसपास के
गांवों में
सनसनी फैल गई।
इस बार भी
पुलिस पूरे
मामले से
पल्ला झाड़ने
की तैयारी में
है। जहां
एसएसपी का
कहना है कि उसे
पंचायत के
फरमान की कोई
सूचना नहीं है,
वहीं गांव में
स्थानीय
पुलिस पहुंच
चुकी
है।
सूत्रों
के अनुसार,
इंचौली
निवासी 16 साल
की किशोरी गत
कुछ सालों से
दुर्वेशपुर
में अपने नाना
के यहां रह रही
थी। यहां उसका
रिश्ते में
मामा लगने
वाले युवक के
साथ प्रेम हो
गया। परिजनों
के विरोध करने
पर दोनों
पिछले दिनों
घर से भाग गए
थे। सूत्रों
के अनुसार,
दोनों को तलाश
करने के बाद
जयपुर से पकड़
गया। जहां से
लाकर उन्हें
यहां गांव की
पंचायत में
पेश किया गया,
लेकिन जब
पंचायत ने
मामा और उसकी
प्रेमिका
भांजी को मौत
का फरमान
सुनाया, तो
मामा मौके से
पंचायत को
चकमा देकर
फरार हो गया।
बताते हैं कि
किशोरी के
परिजनों ने
साफ कह दिया है
कि यदि मामा को
सजा नहीं दी
गई, तो उनके घर
ब्याही दोनों
बेटियों को भी
वे घर से निकाल
देंगे।
एसएसपी
प्रेम प्रकाश
ने मंगलवार को
बताया कि
उन्हें
पंचायत के
फैसले की कोई
जानकारी नहीं
है, जबकि
दुर्वेशपुर
पहुंचे सरधना
थाने के
प्रभारी अजय
कुमार ने कहा
कि जिस युवती
का मामा के साथ
प्रेम प्रसंग
का होना बताया
जा रहा है,
उसने पुलिस
पूछताछ में
अपने मामा के
साथ प्रेम
प्रसंग की बात
को गलत बताया
है। अलबत्ता,
पंचायत के
फरमान के बारे
में थाना
प्रभारी ने भी
अनभिज्ञता
जताई।
इस
घटना को लेकर
गांव का कोई भी
व्यक्ति
पुलिस के
सामने बयान
देने को तैयार
नहीं है।
अलबत्ता
मीडिया के
सामने जरूर
गांव के कुछ
लोगों ने
पंचायत के
फैसले की
पुष्टि की।
उधर, गांव के
प्रधान
अब्दुल ने
मीडिया से कहा
कि पंचायत के
इस तरह के
फैसलों के वह
समर्थक नहीं
हैं, क्योंकि
ऐसे मामले
कानून के जरिए
ही निपटाने
चाहिए। गांव
की पंचायत के
बारे में
ग्राम प्रधान
ने केवल इतना
ही कहा कि संभव
है, पंचायत की
गई हो, लेकिन
उन्हें इस
बारे में कोई
जानकारी नहीं
है।