डॉ.
चुघ
मेरी
गर्लफ्रेंड
ने मुझे धोखा
दिया। मेरे
अलावा, उसका
अफेयर उसके
क्लासमेट के
साथ भी चल रहा
था। हालांकि
मेरा उससे
ब्रेकअप हो
गया है, लेकिन
मैं उसे बहुत
मिस भी करता
हूं। मैं क्या
करूं?
आदित्य
किसी
करीबी रिश्ते
का टूटना वाकई
दुख तो देता
है। आपका दर्द
समझा जा सकता
है, लेकिन आप
यह क्यों भूल
जाते हैं कि
जिसके लिए आप
परेशान हो रहे
हैं उसने आपकी
भावनाओं की
कद्र ही नहीं
की। और जो
व्यक्ति आपकी
फीलिंग्स का
ध्यान नहीं रख
सकता, वह आपके
प्यार के
काबिल कैसे हो
सकता है। किसी
भी रिलेशन के
लिए आपसी
तालमेल और
साझेदारी
बहुत जरूरी
है। इसके लिए
दोनों
पार्टनरों का
एक-दूसरे की
कद्र करना और
रिश्ते के
प्रति वफादार
रहना जरूरी
है। ऐसा न होने
पर कोई भी
रिश्ता
ज्यादा दिनों
तक टिक नहीं
सकता।
मैं
एक लड़की से
प्यार करता
हूं, जो मुझसे
थोड़ी सी लंबी
है। इस वजह से
मैं उससे कुछ
कह भी नहीं पा
रहा हूं। क्या
करूं?
सौरभ
लोग
फिजिकल
अपियरंस को
कुछ ज्यादा ही
अहमियत देते
हैं। माना कि
ये
महत्वपूर्ण
होते हैं,
लेकिन एक हद तक
ही। किसी भी
सफल रिश्ते का
आधार व्यक्ति
की आदतें,
नैचर, गुण
वगैरह होते
हैं, जबकि इस
मामले में
लुक्स ज्यादा
काम नहीं आते।
इसीलिए प्यार
कभी भी लुक्स
पर फिसल कर
नहीं होना
चाहिए। अगर आप
उसे पसंद करते
हैं, तो हिम्मत
बटोर कर उसे कह
दें। हिचकना
और अपनी
भावनाओं को
दबाए रखना
आपको कुछ नहीं
देगा। बाकी का
फैसला उस पर
छोड़
दें।
डॉ.
चुघ से अपने
सवाल आप इस पते
पर पूछ सकते
हैं :
हैलो
डेल्ही,
नवभारत
टाइम्स, सेकंड
फ्लोर, 9-10,
बहादुर शाह
जफर मार्ग, नई
दिल्ली-02. या
फिर ई-मेल करें
hello.delhi@indiatimes.com पर।