कई
हीरोइनों को
लेकर फिल्म
बनाना
डाइरेक्टर के
लिए हमेशा से
चुनौती पूर्ण
काम रहा है।
उनके बीच न
सिर्फ शूटिंग
के दौरान
लड़ाई-झगड़ा
होता है, बल्कि
फिल्म के
प्रमोशन को
लेकर भी उनके
बीच खटपट होती
रहती है। खबर
है कि दीवाली
के मौके पर
रिलीस होने जा
रही 'गोलमाल
रिटर्न्स' की
हीरोइनें
अमृता अरोड़ा,
सेलीना जेटली
और अंजना
सुखानी, करीना
कपूर से बेहद
नाराज हैं।
उनका कहना है
कि निर्माता
अष्टविनायक
फिल्म्स
सिर्फ करीना
कपूर को ही
प्रमोट कर रहे
हैं।
'
गोलमाल
रिटर्न्स' से
जुड़े
सूत्रों का
कहना है कि
फिल्म के
ज्यादातर
पोस्टरों पर
करीना की फोटो
लगाई गई है। इस
वजह से दूसरी
हीरोइनों का
नाराज होना
स्वाभाविक
है। करीना की
करीबी फ्रेंड
होने की वजह से
अमृता ने इस
बारे में कुछ
भी कहने से
इनकार कर
दिया। सेलीना
ने बताया,
'हमने अपना काम
पूरा कर दिया।
अब यह
पब्लिसिटी
डिपार्टमंट
का काम है कि
वह फिल्म को
कैसे प्रमोट
करता है। मुझे
उम्मीद है कि
जल्द ही दूसरी
हीरोइनों के
पोस्टर भी
लगाए जाएंगे।'
जबकि अंजना
कहती हैं,
'मुझे इस बात
से कोई
परेशानी नहीं
है। मेरे लिए
शुरुआत करना
ज्यादा
महत्वपूर्ण
है। यह हमारे
से पहले करीना
की फिल्म
है।'
अष्टविनायक
फिल्म्स के
प्रवक्ता
पराग देसाई ने
बताया, 'गोलमाल
रिटर्न्स' के
टीवी प्रमोज़
में सभी
हीरोइनों को
दिखाया गया
है। और अगर
होर्डिंग और
पोस्टरों की
बात करें, तो
यह उनके साइज
और लोकेशन पर
डिपेंड करता
है।'
बाकी
हीरोइनों को
खुद समझना
चाहिए कि
करीना की
मार्किट
वैल्यू उनसे
ज्यादा है!