कटकः
मिडियम पेसर
सिद्धार्थ
त्रिवेदी की
कहर बरपाने
वाली
गेंदबाजी तथा
अजिंक्य
रहाने व रॉबिन
उथप्पा की
ओपनिंग जोड़ी
की 93 रन की
बेहतरीन
भागीदारी की
बदौलत इंडिया
ब्लू ने
इंडिया रेड को
एनकेपी
साल्वे
चैलिंजर
ट्रोफी वन डे
क्रिकेट
टूर्नामंट के
फाइनल में 8
विकेट से हरा
कर खिताब पर
कब्जा बरकरार
रखा।
कप्तान एस.
बद्रीनाथ (56) व
निचले क्रम
में ऑलराउंडर
प्रवीण कुमार
(35) को छोड़ कर
इंडिया रेड का
कोई भी
बल्लेबाज़
टिक नहीं पाया
और उसकी टीम
पहले
बल्लेबाजी
करते हुए 43
ओवरों में 151 रन
बनाकर आउट हो
गई। बद्रीनाथ
ने 95 गेंदें
खेलीं और अपनी
पारी में पांच
चौके लगाए
जबकि प्रवीण
कुमार ने अपनी
पारी एक छक्का
और दो चौके
जडे़। इंडिया
ब्लू के
नौजवान
मिडियम पेसर
सिद्धार्थ
त्रिवेदी (3/23) व
अशोक डिंडा (2/23)
और तमिलनाडु
के ऑफ स्पिनर
रविचंद्रन
आश्विन (2/32)
सरीखे इंडिया
ब्लू के
गेंदबाजों के
सामने इंडिया
रेड की पारी
ताश के पत्तों
की तरह ढह
गई।
अजिंक्य
रहाने (53) और
रॉबिन उथप्पा
(43) की सलामी
जोड़ी की 93 रन
की भागीदारी
तथा विराट
कोहली के
नॉटआउट 35 रन की
बदौलत इंडिया
ब्लू ने केवल 25.4
ओवर में दो
विकेट खोकर 152
रन बनाकर मैच
जीत लिया।
उथप्पा ने 42
गेंदें खेलीं
और अपनी पारी
में दो छक्के
और पांच चौके
जड़े जबकि
रहाने ने
दूसरे
बल्लेबाज के
रूप में परमार
की गेंद पर
एलबीडब्ल्यू
आउट होने से
पहले अपनी
पारी में एक
छक्का और सात
चौके जमाए।
विराट कोहली
ने अपनी पारी
में एक छक्का व
चार चौके
जमाए। कप्तान
युवराज सिंह
एक छक्के की
बदौलत आठ रन
बनाकर नाटआउट
रहे। इंडिया
रेड के लिए लेग
स्पिनर पीयूष
चावला और ऑफ
स्पिनर
मोहनीश परमार
ने एक-एक विकेट
लिया।