कोलंबो:
इंडियन
प्रीमियर लीग
के दूसरे सेशन
में
श्रीलंकाई
क्रिकेटरों
की भागीदारी
को लेकर चल रहे
विवाद में नया
मोड़ आ गया है।
श्रीलंकाई
क्रिकेट
अधिकारियों
ने दावा किया
है कि
उन्होंने
अपने
खिलाड़ियों
को सिर्फ पहले
सेशन में
खेलने की
इजाज़त दी
थी।
श्रीलंका
क्रिकेट के एक
सूत्र ने
बताया कि
श्रीलंका के
क्रिकेटरों
ने आईपीएल के
साथ भले ही तीन
साल का
कॉन्ट्रैक्ट
किया हो, लेकिन
श्रीलंका
क्रिकेट ने
उन्हें
टूर्नामेंट
में खेलने के
लिए सिर्फ एक
साल का नो
ऑब्जेक्शन
सर्टिफिकट
दिया था।
आईपीएल का
दूसरा सेशन
अगले साल
अप्रैल-मई में
होना
है।
सूत्रों
ने कहा कि
श्रीलंका
क्रिकेट के
अध्यक्ष
अर्जुन
रणतुंगा को इस
बात की
जानकारी नहीं
थी कि
खिलाड़ियों
ने आईपीएल के
साथ तीन साल का
करार किया है
और इसी वजह से
उन्होंने
इंग्लैंड में
अप्रैल-मई 2009
में टेस्ट और
वनडे सीरीज़
खेलने की
रज़ामंदी दे
दी
थी।
श्रीलंका
के कैप्टन
महेला
जयवर्द्धने
के अलावा
कुमार
संगकारा,
मुथैया
मुरलीधरन, सनत
जयसूर्या,
चामिंडा वास,
तिलकरत्ने
दिलशान, लसिथ
मलिंगा,
फारवेज
माहरूफ, चामरा
सिल्वा,
दिलहारा
फर्नान्डो,
अजंता मेंडिस
और चामरा
कापूगेदेरा
के आईपीएल के
साथ
कॉन्ट्रैक्ट
हैं।