हेलो
दिल्ली
एकता
कपूर
इंडस्ट्री
का जाना-माना
नाम हैं। सभी
लोग उनके साथ
उठना-बैठना
चाहते हैं।
लेकिन आपको
जानकर
आश्चर्य होगा
कि इंडस्ट्री
में ऐसे भी लोग
हैं, जो उनसे
दूरी बना कर
रखना चाहते
हैं। खबर है कि
अक्षय कुमार
ने सुनील
शेट्टी की एक
फिल्म में
इसलिए गेस्ट
रोल करने से
इनकार कर दिया,
क्योंकि उस
फिल्म में
एकता कपूर भी
पार्टनर हैं।
आखिर क्या वजह
है कि अक्षय
एकता के साथ
काम नहीं करना
चाहते? सूत्र
बताते हैं कि
एकता और अक्षय
के बीच
प्रॉब्लम की
वजह उनकी वाइफ
टिवंकल खन्ना
हैं।
दरअसल,
कई सालों पहले
टिवंकल एक
सीरियल में
काम करना
चाहती थीं।
एकता भी उस
प्रोजेक्ट से
जुड़ी हुई थी।
टिवंकल
सीरियल की
शूटिंग ही
करने जा रही
थीं कि एकता ने
उन्हें कुछ
भला-बुरा कह
दिया। जाहिर
है कि उस दिन
के बाद से एकता
और टिवंकल ने
आपस में
बातचीत नहीं
की है। यही वजह
है कि पत्नी की
खातिर अक्षय
ने भी एकता के
साथ काम नहीं
करने का फैसला
किया है। अब
बेचारी एकता
को क्या पता था
कि टिवंकल से
हुई लड़ाई
इतनी भारी पड़
जाएगी कि
सुपरस्टार
अक्षय कुमार
उनके साथ काम
करने से इनकार
कर देंगे।