जिनीवा:
दुनिया के
नंबर दो टेनिस
खिलाड़ी रोजर
फेडरर अगले
साल मार्च में
अमेरिका के
खिलाफ डेविस
कप मुकाबलों
में
स्विटजरलैंड
के लिए
खेलेंगे।
13
बार के
ग्रैंडस्लैम
सिंगल विजेता
फेडरर 5 साल
में पहली बार
डेविस कप
खेलेंगे।
उन्होंने
अपनी वेबसाइट
पर कहा- मुझे
खुशी है कि मैं
स्विट्जरलैंड
के लिए फिर खेल
सकूंगा।
विश्व ग्रुप
पहले दौर के
मुकाबले 6 से 8
मार्च तक
अमेरिका में
खेले जाएंगे।
फेडरर के
खेलने से
इनमें लोगों
की दिलचस्पी
और बढ़ने की
उम्मीद
है।
फेडरर
ने पिछली बार 2004
में रोमानिया
के खिलाफ
डेविस कप पहले
दौर का मैच
खेला था।