स्मार्ट वर्क प्लेस पर काम का मजा दोगुना-करियर गाइड-करियर-Navbharat Times
 
स्मार्ट वर्क प्लेस पर काम का मजा दोगुना
29 Oct 2008, 2038 hrs IST,हेलो दिल्ली  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
शीतल श्रीवास्तव

इन दिनों ज्यादातर कंपनियां स्मार्ट वर्क प्लेस विकसित करने पर काफी जोर दे रही हैं। इसके तहत, वर्कर्स को तकनीकी रूप से जानकार बनाने की कवायद तो चल ही रही है, साथ ही खाली समय के सही उपयोग के विषय में भी बताया जा रहा है :

कंप्यूटर क्रांति ने लैपटॉप को जन्म दिया और इसने कई अन्य चीजों के मायने बदल दिए। अब आप घर बैठे, यात्रा में, कॉफी हाउस में कॉफी का मजा लेते हुए काम को पूरा कर सकते हैं। यह संभव हुआ है, लैपटॉप जैसे स्मार्ट सिस्टम के विकसित होने से। लैपटॉप ने एक अलग तरह की सोच विकसित करने में भी सफलता पाई है। इसे हम स्मार्ट कल्चर कह सकते हैं और इसी ने स्मार्ट वर्क प्लेस के धारणा को भी विकसित किया है।

यही वजह है कि जिम, कॉफी हाउस जैसे स्थानों का उपयोग भी ऑफिस के कामों में किया जाने लगा है। अहम बात यह है कि आजकल ज्यादातर बड़ी कंपनियों में आमतौर पर इसी तरह की कार्य शैली दिखाई पड़ रही है।

यही नहीं कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को तकनीकी रूप से जानकार बनाने की कवायद भी तेज कर दी है। ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स के इग्जेक्यूटिव वीसी राजेश पद्मनाभन का कहना है, 'हमारे पास अब ऑडियो-विजुअल कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा है। इससे न केवल निर्णय लेना आसान होता है, बल्कि यह कर्मचारियों को आपस में भी जोड़े रखता है। अगर हमें किसी खास मुद्दे पर विचार करना हो, तो काफी आसानी होती है।'

स्मार्ट वर्क प्लेस किसे कहेंगे

फन एंड ज्वॉय एट वर्क डॉट कॉम के सीईओ डॉ. आर एल भाटिया के अनुसार, 'ऑफिस ऐसा होना चाहिए, जहां कर्मचारी को अपनी क्षमता के अनुसार काम करने का पूरा मौका मिले।' जबकि सत्यम कंप्यूटर के चेयरमैन के. श्रीनिवास रॉय की मानें तो एक स्मार्ट वर्क प्लेस ऐसा होना चाहिए, जिसकी कमी कर्मचारी छुट्टी के दिन भी महसूस करे।

जरूरी चीजें

इसके लिए सबसे पहले आधारभूत सुविधाओं के साथ ही भरपूर जगह का होना जरूरी है। ऑफिस का लुक अच्छा होने के साथ ही माहौल का होना भी जरूरी है। इनके अलावा जूनियर व सीनियर के बीच मधुर संबंध, मोटिवेशन, बड़े लक्ष्य आदि। दरअसल, जब स्टाफ के बीच दोस्ताना संबंध होगा, तो बड़ा लक्ष्य भी छोटा नज़र आने लगता है। इसका परिणाम होता है, कंपनी के आउटपुट में जबर्दस्त उछाल।

कंपनी को फायदा

सभी कंपनियों की चाहत होती है कि उनके एंप्लाईज अपनी क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करें। ऐसे में बेहतर माहौल का होना जरूरी है। अगर माहौल ठीक रहेगा, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा कंपनी को ही होगा। इससे कंपनी के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और वह आर्थिक रूप से मजबूत होगा। इन्हीं सब कारणों ने कंपनियों को स्मार्ट वर्क प्लेस बनाने की ओर आकर्षित किया है।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
इन्हें भी पढ़ें
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>