शायद
ही कोई
ऐसा
हो, जिसके मुंह
में कबाब का
नाम सुनकर में
पानी न आ जाए।
पारंपरिक
तंदूर या
सिगरी में
कोयले की
गर्मी से
सिंके कबाब का
अपना ही मजा
होता है। कबाब
के शौकीनों के
लिए एक
खुशखबरी यह है
कि रेडिसन
होटल में फिर
से द ग्रेट
कबाब
फैक्ट्री की
रौनक लौट आई
है।
गौरतलब
है कि इसे नया
लुक देने के
लिए लगभग साल
भर पहले बंद कर
दिया गया था और
तब से कबाब के
शौकीन फिर से
इसके गुलजार
होने की राह
देख रहे थे।
अच्छी बात यह
है कि अब नए
रंग-रूप और
बेहतरीन
एंबियंस के
साथ फिर से
फैक्ट्री में
रौनक लौटी है,
तो मैन्यू भी
शानदार है।
लाइव किचन,
ज्यादा स्पेस,
ज्यादा
कंफर्ट और फिर
ब्रैंड न्यू
बार, कबाब
फैक्ट्री
पहले से बहुत
कुछ ज्यादा के
साथ लौटा
है।
विशुद्ध
पारंपरिक
तरीके से
तैयार कबाब और
इसकी वैरायटी
कबाब
फैक्ट्री की
खासियत तो रही
ही है, बेहतरीन
नए एंबियंस से
अब खाने का मजा
दोगुना हो गया
है। हां, गलौटी
कबाब अभी भी
इसके
सिग्नेचर
कबाब की
कुर्सी पर
कायम है, तो
वेज-नॉन वेज की
कई नई
वैरायटीज़ भी
है। रोज बदल
जाने वाले
मैन्यू के साथ
खास बात यह है
कि आप यहां
फर्स्ट कोर्स
और मेन कोर्स
की झंझटों से
दूर हो जाते
हैं। यह आप पर
है कि आप किस
कोर्स को
कितना एंजॉय
करते हैं,
क्योंकि
मामला बफे का
है।