बॉलिवुड
हीरोइनों के
बारे में कुछ
कहना बड़ा
मुश्किल है कि
कब किस पर दिल
आ जाए। खबर है
कि श्रेया सरन
का दिल
क्रिकेटर
श्रीसंत पर आ
गया है। पिछले
दिनों एक फैशन
वीक पार्टी
में श्रीशांत
को इम्प्रेस
करने की कोशिश
करती नज़र
आईं।
वहां
मौजूद
सूत्रों की
अगर मानें, तो
श्रेया काफी
वक्त तक
श्रीशांत के
साथ रहीं।
उन्हें देखकर
साफ लग रहा था
कि वह
श्रीशांत को
पटाने की
कोशिश कर रही
हैं। और तो और
उन्होंने
श्रीशांत को
एक मिनट के लिए
भी अकेला नहीं
छोड़ा। खाना
खाने से लेकर
ड्रिंक लेने
तक श्रेया
श्रीशांत के
साथ ही थीं,
क्योंकि वह
जानना चाहती
थीं कि
श्रीशांत कौन
सा ड्रिंक
लेते हैं।
जब
श्रीशांत ने
हार्ड ड्रिंक
की बजाय सॉफ्ट
ड्रिंक की
डिमांड की, तो
श्रेया ने कहा
कि ये कितना
बोरिंग है।
अपनी लाइफ में
नए रंग भरो
श्रीशांत!
इसके अलावा
डिनर के दौरान
भी श्रेया इस
फास्ट बोलर को
खाने के बारे
में टिप्स
देती नज़र आई।
उन्होंने
श्रीशांत को
अपने हाथ से
खाना भी सर्व
किया। श्रेया
यहीं नहीं
रुकीं, इसके
बाद उन्हें एक
और जगह जाना
था। उन्होंने
श्रीशांत को
भी साथ चलने के
लिए कहा।
श्रीशांत के
मना करने पर
श्रेया ने
उन्हें अगले
दिन मिलने के
लिए इन्वाइट
किया।
अब
देखना यह है कि
श्रेया,
श्रीशांत को
मनाने में
कितना सफल हो
पाती हैं!