कर्मचारियों का चारा बंद न करें-मुझे कुछ कहना है-पाठक पन्ना-Navbharat Times
 
कर्मचारियों का चारा बंद न करें
19 Nov 2008, 1441 hrs IST,नवभारतटाइम्स.कॉम  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
अमरजीत सिंह, दिल्ली
mamabhanjacom@yahoo.co.in

भविष्य में फायदे को सोचकर एक आदमी ने एक दिन भैंस खरीदी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और फायदे भी खूब हो रहे थे। गर्मी का मौसम आया तो भैंस ने दूध देना कम कर दिया। आदमी ने देखा कि अब भैंस जितना चारा खा रही है, उससे कम या उतना ही दूध दे रही है। फायदा कुछ भी नहीं हो रहा है। उस आदमी ने बिना कुछ सोचे-समझे बेचारी भैंस का चारा कम कर दिया।

इधर चारा कम करने की देर थी, कि उधर भैंस ने दूध देना और कम कर दिया। फिर क्या था, उस आदमी ने गुस्से में आकर चारा और कम कर दिया। आदमी चारा कम करता गया और भैंस दूध देना कम करती गई। खाने की लापरवाही से भैंस बीमार रहने लगी। अब उस आदमी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और भैंस का चारा साफ बंद कर दिया।

बिना खाए-पीए कोई ज़िंदा रह सकता है भला ? चारा बंद होने से भैंस आखिर मर गई। उस आदमी ने कहा, ' मुझे पता था कि भैंस ज्यादा समय तक ज़िंदा नहीं रह पाएगी, इसलिए मैंने इसका चारा बंद कर दिया। ' इस कहानी से मैं आजकल चल रही मंदी के दौर में उन कंपनियों को यह बताना चाहता हूं कि मंदी में कंपनी के कर्मचारियों का चारा बंद न करें।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>