ताकि मेकअप रहे बरकरार-ब्यूटी टिप्स-घर-परिवार -Navbharat Times
 
ताकि मेकअप रहे बरकरार
5 Nov 2008, 2359 hrs IST,हेलो दिल्ली  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
मेकअप करने के बाद भी गर्मी और उमस से मेकअप मेल्ट हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक फ्रेश रहेगा।

फेस
मेकअप आर्टिस्ट किलिंट फर्नांडिस बताते हैं कि थोड़ी-सी गर्मी में ही चेहरे पर पसीना आ जाता है और इससे सारा मेकअप खराब हो जाता है। अगर आप मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और आप फ्रेश भी दिखेंगी।

आप फेस पर फाउंडेशन ठंडी जगह पर लगाएं। इससे मेकअप करते समय पसीना नहीं आएगा और फाउंडेशन सही लगेगा। फाउंडेशन लिक्विड या क्रीमयुक्त ही चुनें। आप स्टिक फाउंडेशन भी ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि यह वाटरप्रूफ होता है। फेस पर जहां डार्क सर्कल, मुहांसे व फुंसी है, वहां पर पहले कंसीलर लगा लें। उसके बाद फाउंडेशन लगाएं।

चेहरे पर डस्ट कॉम्पैक्ट नाक, चिन और जॉ लाइन्स के आसपास लगाएं। कॉम्पैक्ट लगाते समय स्किन स्ट्रेच कर लें। इससे कॉम्पैक्ट सभी जगह समान लगेगा। फेस पर पाउडर वाला ब्लशर लगाएं। क्रीमयुक्त ब्लशर लगाने से फेस पर पसीना जल्दी आ जाता है। फेस का मेकअप करने के बाद ब्लाटिंग पेपर इस्तेमाल करें, मगर इससे फेस पर ज्यादा दबाब से न डालें। हल्के हाथ से प्रेशर दें।

आंखें
पार्टी व फंक्शन में लोगों कि भीड़-भाड़ होती है। ऐसे में पसीना आ ही जाता है। हल्का-सा पसीना आने पर आंखों का मेकअप खराब हो जाता है। आंखों का मेकअप करते समय आईलाइनर न लगाएं। आपको थोड़ा-सा पसीना आने पर ही वह फैल जाएगा। आंखों के ऊपर क्रीम बेस आईशैडो लगाएं। पलकों पर मसकारा न लगाएं, बल्कि इसकी जगह लिप बाम या कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे आपकी पलके चमकेंगी। काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें, फिर काजल लगाएं। इससे काजल फैलेगा नहीं।

बॉडी
बॉडी के अंतर्गत नेक और कमर का मेकअप आता है। यह आपकी बॉडी का वह हिस्सा है, जहां पर सबसे ज्यादा पसीना आता है। अगर आपकी नेक और कमर पर ज्यादा पसीना आता है, तो फाउंडेशन बहुत सोच-समझकर चुनें। बाजार में ऐसे फाउंडेशन भी आ रहे हैं, तो पसीना आने से रोक देते हैं। नेक और कमर पर ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं। आपकी स्किन नैचुरल दिखनी चाहिए। फाउंडेशन हल्के हाथों से लगाएं, ज्यादा रगड़ने पर स्किन पैच बन जाते हैं। आप चाहती हैं कि आपकी स्किन ब्राइट लगे, तो फाउंडेशन या क्रीम में शिमर मिला लें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक ड्राई रहेगा। आप चाहें, तो फाउंडेशन लगाने के बाद अपनी बॉडी पर हेयर स्प्रे कर सकते हैं। इससे स्किन लंबे समय तक ड्राई रहेगी। मगर हेयर स्प्रे से बॉडी में खिंचाव आ जाता है, इसलिए बॉडी पर हेयर स्प्रे की जगह टॉनिक स्प्रे का प्रयोग करें।

लिपस्टिक
होंठों पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे। इसके लिए पहले होंठों पर हल्का-सा फाउंडेशन लगाएं। उसके बाद लिपस्टिक का एक कोट लगाएं। मेकअप आर्टिस्ट स्नेहा कहती हैं कि होंठों पर सबसे पहले कंसीलर लगाएं। उसके बाद लिप लाइन बनाए। फिर अपनी मनपसंद लिपस्टिक लगाएं। ब्राइटनेस के लिए होंठों पर शिमर लगाएं और उसके बाद लिपस्टिक का एक कोट ओर लगाएं। होंठों पर लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक ब्रश से लगाएं। इससे लिपस्टिक सब जगह बराबर लगेगी।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>