पोटैटो
सैंडविच
सामग्री
:
फ्रेश ब्रेड
एक पैकेट, आलू
दो उबले (मैश
किए हुए), तेल
दो चम्मच,
प्याज एक (कटा
हुआ), मसाला
मिक्स (धनिया,
हल्दी, नमक,
मिर्ची पाउडर)
स्वादानुसार,
जीरा पाउडर एक
चम्मच, चीज
स्लाइसेस।
विधि
:
पैन में तेल
डालें। तेल
गर्म हो जाने
पर प्याज व
जीरा डाल दें।
आंच कम करके
इसमें मैश किए
आलू डाल दें।
मिक्स मसाले
डाल दें। सभी
चीजों को
अच्छी तरह
मिला दें। अब
इसे ढककर कुछ
मिनट पकाएं।
बीच-बीच में
चलाते रहें,
ताकि यह चिपके
नहीं। अगर
ज्यादा ड्राई
है, तो कुछ
बूंदे पानी की
डालें। अब एक
ब्रेड की
स्लाइस लें।
उसमें आलू
मिक्सचर
रखें। ऊपर से
चीज स्लाइस
रखकर दूसरी
ब्रेड की
स्लाइस रख
दें। पोटैटो
सैंडविच
तैयार
है।
ब्रेड
पित्सा
छह
स्लाइस वाइट
ब्रेड, छह
टमाटर (बारीक
कटे हुए),
टोमैटो सॉस,
नमक व काली
मिर्च जरूरत
के मुताबिक,
लहसुन (बारीक
कटा हुआ), दो
चम्मच तेल, चार
चम्मच
मक्खन।
गार्निशिंग
के
लिए
शिमला
मिर्च और
प्याज लंबे
टुकड़ों में
कटे हुए, चीज
ग्रेटेड।
विधि :
ब्रेड पर
मक्खन लगाकर
अलग रख दें। एक
पैन में तेल
लेकर लहसुन
पका लें। अब
इसमें टमाटर,
टोमैटो सॉस,
नमक और काली
मिर्च डाल
दें। जब यह
प्यूरी की तरह
हो जाए, तो इस
मिक्सचर को
ब्रेड स्लाइस
पर लगा लें।
इसे शिमला
मिर्च, प्याज
और चीज से
गार्निश कर
लें। अवन में
लगभग 10 मिनट के
लिए पकाएं।
ब्रेड पित्सा
तैयार है।
गर्मा- गर्म
सर्व करें।