ब्यूनस
आयर्स:
डिएगो
माराडोना
अधिकारिक रूप
से
अर्जेन्टीना
नैशनल फुटबाल
टीम के नए कोच
बन गए।
माराडोना ने
कहा, यह एक
सम्मान है।
नैशनल
राष्ट्रीय
टीम का कोच
बनकर मेरा
सपना सच हो
गया।
उन्होंने कहा
कि अपना
सर्वस्व
दूंगा, जिससे
टीम के लिए
चीजें सही
दिशा में बढ़
सकें। हम
प्रत्येक दिन
काम करेंगे,
जिससे
अर्जेन्टीना
के पास ऐसी
राष्ट्रीय
टीम हो, जो
दिन-प्रतिदिन
प्रगति
करेगी। 48 साल
के महान
फुटबालर
अर्जेन्टीना
के नए मैनिजर
कार्लोस
बिलार्डो और
अर्जेन्टीना
फुटबाल
महासंघ के
प्रमुख
जुलियो
ग्रोंडोना के
साथ प्रेस
कॉन्फ्रंस
में मौजूद
थे।
हालांकि,
पिछले हफ्ते
जब उनकी
नियुक्ति की
घोषणा की गई तो
स्थानीय
मीडिया और
फुटबाल
प्रशंसकों ने
उनकी
नियुक्ति पर
सवाल उठाए,
क्योंकि कई
लोगों का
मानना है कि
माराडोना
अपनी तकनीकी
कुशलता को
कोचिंग से
खिलाड़ियों
को प्रदान
नहीं कर
पाएंगे। बतौर
कोच उनका पहला
मैच दोस्ताना
होगा, जो
स्कॉकलैंड के
खिलाफ 19 नवंबर
को ग्लास्गो
में खेला
जाएगा।