टैन हटाए, निखारे रंग- रूप-ब्यूटी टिप्स-घर-परिवार -Navbharat Times
 
टैन हटाए, निखारे रंग- रूप
5 Nov 2008, 2359 hrs IST,हेलो दिल्ली  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
आपकी स्किन टैन हो गई है? तो चिंता करने की बात नहीं। इससे निपटने के हम बताते हैं, आपको कुछ आसान तरीके:

- एक चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच शहद, एक चम्मच लेमन जूस और आधा चम्मच बादाम का तेल मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर 10- 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पैक से स्किन पर शाइनिंग तो आती ही है, साथ ही स्किन टैन भी कम होता जाता है।

- एक कटोरी में दो चम्मच दही लें। इसमें ओटमील और टमाटर का जूस मिला लें। चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो दें। यह स्किन को क्लीन करके टैन को कम कर देता है।

- कच्चे आलू की स्लाइस काटकर उन जगहों पर रखें, जहां दाग- धब्बे व दाने हों। नियमित इस्तेमाल से कुछ ही दिन में चेहरे के दाग- धब्बे खत्म हो जाएंगे।

- एक चुटकी हल्दी पाउडर को दो चम्मच नीबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। नीबू का रस एक नेचरल ब्लीच का काम करता है।

- संतरे के छिलके को पीसकर दही में मिला लें। पांच से दस मिनट लगाकर रखें। ठंडे पानी से धो दें। यह दाग- धब्बे कम करने में बेहद असरदायक पेस्ट है।

- तकरीबन 10 बादाम को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। इसका पेस्ट बना लें और दूध में मिक्स कर लें। चेहरे व गर्दन पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह ठंडे पानी से धो दें। इस पेस्ट को 15 दिन तक लगातार चेहरे पर लगाएं। आगे चलकर हफ्ते में दो बार कर दें।

- एक चम्मच चने का आटा, दो चम्मच कच्चा दूध और आधा चम्मच नीबू के रस को अच्छी तरह मिक्स कर लें। स्किन की टैन को खत्म कर यह स्किन का नेचरल कलर लौटा देता है। चार हफ्ते तक लगातार लगाएं और फिर उसके बाद हफ्ते में एक बार लगाएं।

- ताजे पुदीने के पत्ते बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से धो दें। 15 दिन तक लगातार लगाएं।

- एक टमाटर को मिक्सी में बारीक पीस लें। उसमें दो से तीन बूंद नीबू के रस की मिला दें। चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे दिन में दो बार लगाएं। 15- 20 दिन में भी आपको अच्छा रिजल्ट मिल जाएगा।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
फटाफट फन का फंडा
काम के तनाव के बीच सेक्स का आनंद आपको...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>