आंखें छोटी और धंसी हैं-ब्यूटी टिप्स-घर-परिवार -Navbharat Times
 
आंखें छोटी और धंसी हैं
5 Nov 2008, 2359 hrs IST,हेलो दिल्ली  
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
भारती तनेजा
ब्यूटी एक्सपर्ट

मैं 20 साल की छात्रा हूं। पांच- छह साल से चश्मा पहन रही हूं। मेरी आंखें छोटी और अंदर की तरफ धंसी हुई हैं, जिससे चश्मा उतारने के बाद चेहरा बहुत खराब लगता है। कोई उपाय बताएं, जिससे चश्मा न पहनने पर भी चेहरा ठीक लगे। रेवती

आप लगातार चश्मा पहने रहती होंगी, इसलिए उतारने के बाद आपको अपनी आंखें छोटी और धंसी हुई लगती हैं। दो- तीन घंटे के अंतराल में 10- 15 मिनट के लिए चश्मा उतारकर आंखों को बंद कर लें। इस प्रक्रिया को दिनभर में लगभग चार से पांच बार दोहराएं। इसके अलावा, आंखों पर बादाम के तेल की कुछ बूंदे लगाकर उंगली से हल्के- हल्के अंदर से बाहर की तरफ मालिश करें। अपनी डाइट पर खास ध्यान दें। हरी सब्जियां, फल, दूध जैसी चीजें अधिक लें। हर रोज 10 से 15 गिलास पानी पिएं।

मैं 30 वर्षीय महिला हूं। मेरे सिर पर ढेर सारी फुंसियां हो गई हैं। इनसे निजात पाने का कोई घरेलू उपाय बताएं? अनुष्का

आपको सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। अगर दवाई के ऑप्शन पर नहीं जाना चाहती हैं, तो यह घरेलू नुस्खा अजमाएं। एक लीटर पानी में 100 ग्राम नीम की पत्तियां डालें। 10 मिनट के लिए हल्की आंच पर उबालें। अब पत्तियां निकाल दें और पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। एक दूसरे बर्तन में त्रिफला चूर्ण का काढ़ा तैयार कर लें। इसे छानकर नीम के पानी में मिला दें। इस पानी से सिर गीला कर लगभग पांच मिनट मालिश कर लें। नीम की पत्तियों के बचे हुए पानी को नहाने के पानी में मिलाकर बाल धो लें।

मैं 35 साल की महिला हूं। मेरी दोस्त ने कुछ दिन पहले पर्ल फेशियल कराया था। तब से उसके चेहरे पर शाइनिंग आ गई है। मैं भी इसे करवाना चाहती हूं। मैं पर्ल फेशियल के बारे में जानना चाहती हूं। सुरेखा

चेहरे में निखार लाने में पर्ल फेशियल बेहद कारगर है। महीने में एक बार इसको करवाना फायदेमंद होता है। यह दाग- धब्बों और झुर्रियों को तो कम करता ही है, साथ ही चेहरे पर भी शाइनिंग ले आता है। यह फेशियल आप किसी भी अच्छे क्लीनिक में जाकर करवा सकती हैं।

मेरी उम्र 25 साल है। मेरा रंग गोरा है। मुझे मेकअप करना बहुत पसंद है। मेकअप करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। अरविंदर कौर

गोरे रंग पर मेकअप जरा-सा गाढ़ा हुआ नहीं कि एकदम नज़र आने लगता है। गोरा रंग गुलाबीपन या पीलापन लिए होता है, ऐसे में फाउंडेशन के बेस का चुनाव अपनी त्वचा के मुताबिक करें। दिन में हल्के और रात के समय गहरे शेड से ब्लश ऑन, आई शैडो और लिपस्टिक का प्रयोग करें। गोरे रंग पर कोई भी डार्क रंग की बिंदी अच्छी लगती है। ड्रेस और मौके के मुताबिक बिंदी के रंग, आकार और डिजाइन का चयन करें।

मैं प्रग्नंट हूं। मुझे पिग्मेंटेशन की समस्या है। इससे निजात पाने का कोई घरेलू उपाय बताए? स्मित खन्ना

पिग्मेंटेशन की समस्या गर्भवती महिलाओं की एक आम समस्या है। चिंता न करें। इसका उपाय घर में ही संभव है। दिन में चार से पांच बार नीबू पानी पिएं। पिग्मेंटेशन वाली जगहों पर कोका बटर या बादाम का तेल लगाएं। खाना वक्त पर खाएं और हरी पत्तेदार सब्जियों का ज़्यादा इस्तेमाल करें। हर दो घंटे के बाद कुछ न कुछ खाते रहें। इसके अलावा, मसूर और उड़द की दाल को दो बादाम की गिरियों के साथ रात भर के लिए दूध में भिगोकर रखें। सुबह उसे बारीक पीस लें। उसमें चार- पांच बूंदे नीबू का रस और दो- तीन बूंदे शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अच्छी तरह अपने चेहरे पर मल लें। 20 मिनट सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ा लें। आपको बेहद फायदा होगा।
 प्रिन्ट  ईमेल  Discuss  शेयर  सेव  कमेन्ट टेक्स्ट:
 
इसी सेक्शन में ये भी पढ़ें

और >>

स्पेशल स्टोरी
सच बोलने की सज़ा
पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दुर्रानी बर्खास्त...
और >>
फोटो धमाल
सेक्स के 10 फायदे
चांदनी चौक टु चाइना|और >>
जोश-ए-जवानी
जवानी जिंदाबाद
साइंटिस्ट ने जवानी छीनने वाले प्रोसेस का पता लगाया...
और >>
मूवी मस्ती
'बहुत कम सेक्स किया है'
पैरिस हिल्टन ने चंद लोगों के साथ ही सेक्स किया है...
और >>
मुस्कुराइए
एक रुपए का पेट्रॉल
संता पेट्रॉल पंप पर पेट्रॉल भरवाने गया...
और >>
 
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
Rose Bunch Rs 265
Micro Hair Dryer Rs 99
और >>
Travel
Holidays
Patnitop - 2N/3D Rs 3,100
Manali - 3N/4 Rs 1,799
Lonavla - 2N/3D Rs 5,115
और >>
Mobile 58888
Send free SMS
Filmiguru contest
और >>