आप
कैट की तैयारी
कर
रहे हैं।
आईआईएम में
पढ़ना भी
चाहते हैं,
लेकिन राह
काफी मुश्किल
लग रही है। ऐसे
में घबराएं
नहीं। लगातार
मेहनत करते
रहें और कुछ
टिप्स पर गौर
भी फरमाएं।
इससे तैयारी
का रास्ता
काफी सुगम हो
जाएगा।
एक
पुरानी कहावत
है, 'बिल्ली के
गले में घंटी
कौन बांधे?'
दरअसल, बिल्ली
को घंटी
बांधना काफी
मुश्किल
कार्य माना
जाता है।
हकीकत यह है कि
बिल्ली को
पकड़ना ही
आसान नहीं
होता। यही
स्थिति कैट
एग्जाम के साथ
भी है। इसकी
परीक्षा पास
करना भी
बिल्ली के गले
में घंटी
बांधने जैसा
ही है। जो
बिल्ली को
पकड़ लेता है,
वही विजेता
कहलाता है।
यहां इस बात को
कहने का एक ही
मतलब है कि कैट
की परीक्षा
आसान नहीं
होती। इसके
बावजूद यह भी
सच है कि जो
लगातार
प्रयास करेगा,
उसे सफलता
जरूर
मिलेगी।
आपको
यह तो मालूम ही
होगा कि कैट
(
CAT
) का
पूरा नाम-
Common Admission Test
है। इसकी
परीक्षा में
एक तरफ जहां
छात्रों के
ज्ञान की परख
की जाती है,
वहीं उनकी
तर्क शक्ति को
जानना भी
टेस्ट का
लक्ष्य होता
है। यह इसके
सिलेबस और
सवाल के
पैटर्न को
देखने से पता
चल जाता है।
वैसे, यह
सच्चाई है कि
पिछले कुछ
सालों में
इसके सवाल
पूछने के
स्टाइल में
परिवर्तन आया
है, पर कई
बेसिक बातें
अब भी पहले
जैसी ही हैं।
अगर इनकी
तैयारी ढंग से
की जाए, तो
परीक्षा भवन
में कई
परेशानियों
से बचा जा सकता
है। आइये इन पर
गौर करते
हैं...
1
.
Verbal
Ability
कैट
परीक्षा में
इस तरह के
प्रश्नों की
संख्या काफी
होती है।
इसमें अंगेजी
से सवाल पूछे
जाते हैं। कैट
बोर्ड आपसे यह
जानना चाहता
है कि आपकी
अंग्रेजी
भाषा की समझ
कैसी है।
इसमें वर्बल
एबिलिटी के
कंप्रींहेंसन
और पैसेज से
सवाल किए जाते
हैं। इन्हें
बनाते समय एक
बात का जरूर
ख्याल रखें कि
आपका अधिक
वक्त इनमें
नहीं लगे। अगर
आप इनमें
ज्यादा समय
लगाएंगे तो
अन्य प्रश्न
को दिए गए वक्त
में बनाना
मुश्किल हो
जाएगा।
2.
Quantum
Aptitude
इसमें
गणित के
प्रश्न आते
हैं। सवाल
सामान्यतया,
गति, समय और
दूरी, प्रतिशत
आदि से पूछे
जाते हैं।
इनमें से
अधिकतर
कॉनसेप्ट पर
आधारित होते
हैं, इसलिए
इनकी तैयारी
के लिए आपको
अधिक
प्रैक्टिस की
जरूरत होगी।
इसका कोई
सेक्शन छूटना
नहीं चाहिए।
ऐसे में यह
जरूरी है कि आप
लगातार
सवालों का
अभ्यास करते
रहें।
3
.
Data
interpertation
सच तो यह
है कि कैट आपको
कोई
कैलकुलेटर
बनने के लिए
नहीं कहता। यह
ऐसे छात्रों
का चुनाव करना
चाहता है, जो
स्मार्ट
थिंकर हों।
कैट यह भी
देखना चाहता
है कि आप बड़े
से बड़ा
केलकुलेशन
कितनी जल्दी
कर सकते हैं।
इस तरह की जांच
डाटा
इंटरप्रेशन
द्वारा ही हो
सकती है। यह भी
देखा जाता है
कि आपका
अनुमान कितना
सही है। ऐसे
सभी प्रश्नों
को हल करने के
लिए लगातार
अभ्यास जरूरी
है।