कोलकाता
:
रिज़वानुर
रहमान की मौत
से जुड़े
मामले में
उद्योगपति
अशोक टोडी के
खिलाफ
गिरफ्तारी
वॉरंट जारी
करने वाले
मेट्रोपोलिटन
मैजिस्ट्रेट
ने दावा किया
है कि उन्हें
इसका
खामियाजा
उठाने की धमकी
मिली है।
उन्होंने कहा
कि उन्हें एक
पत्र के जरिए
चेतावनी दी गई
है कि टोडी
बंधुओं के
खिलाफ उनके
हठी रुख के
कारण उन्हें
इसका
खामियाजा
भुगतना पड़
सकता
है।
मेट्रोपोलिटन
मैजिस्ट्रेट
विभास चटर्जी
के नाम
पोस्टकार्ड
पर अंग्रेजी
में लिखा एक
पत्र आया।
इसमें कथित
तौर पर उन्हें
धमकी दी गई है
कि वह इस्तीफा
दे दें, अन्यथा
उन्हें इसकी
कीमत चुकानी
पड़ेगी।
अपने
ऑफिस में
चिट्ठी पाने
के बाद चटर्जी
ने चीफ
मेट्रोपोलिटन
मैजिस्ट्रेट
से संपर्क
किया।
उन्होंने
तुरंत पुलिस
को इसकी सूचना
दी।
इसके बाद
सशस्त्र
पुलिसकर्मी
को उनकी अदालत
और चैंबर पर
तैनात कर दिया
गया है।