नगर
संवाददाता
नई
दिल्ली
:
राजधानी में
दो अलग-अलग
जगहों पर तेज
रफ्तार
डंपरों ने दो
बाइक सवारों
की जान ले ली
जबकि एक
व्यक्ति
गंभीर रूप से
घायल हो गया।
उत्तम नगर
इलाके में
नवादा मेट्रो
स्टेशन के पास
शुक्रवार की
सुबह तेज
रफ्तार डंपर
ने एक बाइक
सवार को कुचल
दिया, जिससे
बाइक सवार की
मौके पर ही मौत
हो गई।
पुलिस
सूत्रों से
मिली जानकारी
के मुताबिक,
सुबह करीब 7
बजे यह हादसा
हुआ। नजफगढ़
के बपरौला
इलाके में
स्थित हरफूल
विहार के रहने
वाले नीर
प्रसाद (45)
मायापुरी के
एफ ब्लॉक में
स्थित एक
फैक्ट्री के
सामने
रिफेशमेंट का
स्टॉल चलाते
थे। उनके
परिवार में
पत्नी के
अलावा 4 बच्चे
भी हैं।
शुक्रवार
की सुबह वह
अपनी दुकान पर
जाने के लिए
बाइक लेकर घर
से निकले।
नवादा मेट्रो
स्टेशन के पास
तेज रफ्तार से
आ रहे एक डंपर
ने उनकी बाइक
में पीछे से
टक्कर मार दी
जिससे वह अपना
संतुलन खो
बैठे और बाइक
सहित सड़क पर
जा गिरे। उनके
संभलने से
पहले ही डंपर
ने उन्हें
कुचल दिया,
जिससे उनकी
मौके पर ही मौत
हो गई। हादसे
के बाद डंपर को
घटनास्थल पर
ही छोड़कर
ड्राइवर फरार
हो गया। सूचना
मिलते ही
पुलिस मौके पर
पहुंची और
छानबीन के बाद
लाश को
पोस्टमॉर्टम
के लिए
दीनदयाल
उपाध्याय
अस्पताल में
भेज दिया।
पुलिस ने डंपर
जब्त करके
मामला तो दर्ज
कर लिया, लेकिन
चालक अब तक
फरार
है।
उधर,
कंझावला
इलाके में भी
एक डंपर ने
बाइक में
टक्कर मार दी।
पुलिस के
मुताबिक राम
निवास (38) और
प्रेम कुमार (35)
एमसीडी में
सफाई
कर्मचारी
हैं। दोनों
शादीशुदा और
बालबच्चेदार
हैं। राम
निवास झज्जर
(हरियाणा) का
रहने वाला है,
जबकि प्रेम
निजामपुर में
रहता है।
दोनों आपस में
रिश्तेदार
हैं। गुरुवार
की दोपहर वे
दोनों बाइक पर
सवार होकर
झज्जर जा रहे
थे। प्रेम
बाइक चला रहा
था और राम
निवासी पीछे
बैठा था। जब वे
कंझावाला के
बस स्टॉप के
पास से गुजर
रहे थे, तभी
पीछे से तेज
रफ्तार में आ
रहे एक डंपर ने
उनकी बाइक में
टक्कर मार दी।
दोनों बाइक
सहित सड़क पर
जा गिरे। इससे
पहले कि वे
संभल पाते,
डंपर ने राम
निवास को कुचल
दिया। उसने
मौके पर ही दम
तोड़ दिया।
प्रेम भी
गंभीर रूप से
जख्मी हो गया।
हादसे के बाद
चालक अपने
वाहन सहित
मौके से फरार
हो गया। प्रेम
को उपचार के
लिए संजय
गांधी
अस्पताल में
भर्ती कराया
गया, जबकि राम
निवास की लाश
को भी
पोस्टमॉर्टम
के लिए इसी
अस्पताल की
मॉर्चूरी में
भेजा गया।
पुलिस ने इस
बाबत मामला
दर्ज कर लिया
है।