फेंग्शुई
चीनी वास्तु
शास्त्र पर
आधारित पांच
हजार साल से भी
पुराना
ज्योतिष
विज्ञान है।
यह पांच
तत्वों से
मिलकर बना
सिद्धांत है।
वुड, फायर,
अर्थ, मेटल एंड
वॉटर। चीन में
इसे लाइफ
स्टाइल माना
गया है। घर की
सही दिशा और
कमरे में किसी
खास जगह पर
घरेलू सामान
या फर्नीचर
आदि रखने से
आपकी लाइफ
स्मूथ हो सकती
है।
इसके
अनुसार किसी
व्यक्ति में
ही नहीं, जगह
और वस्तुओं
में भी एनर्जी
होती है। बस,
लाइफ में आगे
बढ़ने के लिए
आपका लक्ष्य
और उसे हासिल
करने का तरीका
स्पष्ट होना
चाहिए।
फेंग्शुई
आपके आसपास
ऐसा माहौल
बनाने में मदद
करता है, जिससे
आपको अपने
मकसद को हासिल
करने में
ज्यादा
दिक्कत न हो।
यह लकड़ी,
अग्नि, पृथ्वी,
धातु और जल आदि
पांच तत्वों
से मिलकर बना
सिद्धांत है
और हर एलीमेंट
किसी न किसी
कलर को
रिप्रजेंट
करता
है।
खुशियों
की बरसात
क्या आपने
कभी किसी ऐसे
मकान में
चहलकदमी की है,
जिसमें आपको
घर जैसा माहौल
महसूस हुआ है।
क्या इससे
आपको अपनी
ज़िंदगी के
बेहतरीन
सालों की याद
आई। तब क्या
आपको यह
हैरानी भी हुई
थी कि ज़िंदगी
में अब सब कुछ
आपके साथ
क्यों ठीक-ठाक
हो रहा है। हो
सकता है कि उस
समय घर में
चीनी ज्योतिष
विद्या के
अनुसार सामान
रखे गए हों।
दरअसल
फेंग्शुई
आपके घर के
आसपास ऐसा
माहौल बनाने
में मदद करता
है, जिससे आपके
जीवन में सुख
और समृद्धि की
बरसात हो सके।
पहले
सीक्रेट, अब
ओपन
फेंग्शुई
नामक प्राचीन
विधा को पहले
सीक्रेट की
तरह काफी छिपा
कर रखा जाता
था, लेकिन अब
हर कोई
फेंग्शुई का
लाभ ले सकता
है। अब
बिज़नसमैन, घर
के मालिक,
डेकोरेटर्स
और
आर्किटेक्ट्स
अपने सितारों
को ठीक करने और
ज्यादा से
ज्यादा लाभ
कमाने के लिए
फेंग्शुई के
बेस पर घर को
सजाने में
विश्वास रखते
हैं। इसका कोई
हार्ड एंड
फास्ट रूल
नहीं है। आप वह
घर खरीद सकते
हैं, जो वास्तु
शास्त्र की
कसौटी पर खरा
उतर सके। अपने
कमरे को
फेंग्शुई के
अनुसार सजाकर
आप अपने जीवन
में खुशियों
की बरसात कर
सकते है।
यूनिवर्सल
एनर्जी
'ची'
चीनी
वास्तु
शास्त्र के
अनुसार 'ची' उस
यूनिवर्सल
एनर्जी को
कहते हैं, जो
हमारे आसपास
मौजूद होती
है। यह किसी
व्यक्ति,
बिल्डिंग या
आपके घर में
मौजूद ऊर्जा
हो सकती है। घर
को सजाते समय
दिशाओं का
ध्यान रखने से
आपकी तकदीर का
बंद दरवाजा
खुल सकता है।
पॉजिटिव
एनर्जी के
टिप्स
आपकी
लाइफ में
पॉजिटिव
एनर्जी का
फ्लो बरकरार
रखने के लिए हम
आपको कुछ
टिप्स दे रहे
हैं। अपने
जूते बाहर
उतारकर ही
कमरे में
प्रवेश करें।
घर में अपने
साथ समस्याएं
न ले आएं। खाना
खुद पकाएं और
उसे परिवार के
सभी सदस्यों
के साथ टेबल पर
बैठकर एक साथ
खाएं। अपने
बाथरूम का
दरवाजा बंद
रखें। जहां
बिजली का मीटर
लगा हो, वहां न
सोएं।
अगर
आपके घर के
दरवाजे के
सामने पेड़ है
या दरवाजा
उलटी दिशा में
हो तो आप
दरवाजे के ऊपर
शीशा टांग
सकते हैं। कभी
भी चाकू ऐसी
जगह न रखें,
जिससे घर में
आने वाले
लोगों की उस पर
नज़र पड़े। इन
टिप्स को फॉलो
करके तो देखिए,
आपको अपनी
लाइफ में
सकारात्मक
अंतर साफ नज़र
आएगा।